
पोको ने दिसंबर 2024 में 15 हजार रुपये का 5जी फोन POCO M7 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसका सक्सेसर POCO M8 Pro लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में पोको एम8 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। यह मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ है जहां फोन डिटेल्स उजागर हुई हैं।
सामने आई डिटेल्स के अनुसार पोको एम8 प्रो को HyperOS 2 पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट्स सामने आए हैं जिनमें 8GB RAM + 256GB storage, 12GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 512GB storage शामिल है। पोको एम7 प्रो का बेस वेरिएंट 6जीबी रैम पर लाया गया था लेकिन शायद अपकमिंग एम8 प्रो में यूजर्स को 6जीबी रैम का विकल्प नहीं मिलेगा।
POCO M8 Pro 5G फोन की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 6,330mAh बताई गई है। यानी यह मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। पोको एम7 प्रो को कंपनी 5,110एमएएच बैटरी पर लाई थी। देखा जाए तो पावर बैकअप के मामले में POCO M8 Pro बड़ी अपग्रेड लेकर आ रहा है जो पोको फैंस व मोबाइल यूजर्स को पसंद आएगी। लिस्टिंग में इस फोन में मिलने वाले Wi-Fi 6E डुअल-बैंड, Bluetooth और NFC सपोर्ट की जानकारी भी सामने आ गई है।
POCO M7 Pro की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 8GB Virtual RAM तकनीक भी मिलती है। जैसा कि हमने पहले ही बताया पावर बैकअप के लिए इसमें 5,110एमएएच बैटरी दी गई जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह पोको 5जी फोन एफ/1.5 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT600 OIS कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ ही सेकेंडरी एआई सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको एम7 प्रो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2100निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलइडी स्क्रीन सपोर्ट करता है।
लगे हाथ बताते चलें कि कंपनी ने अगस्त महीने में POCO M7 Plus 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। यह 5जी फोन 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। POCO M7 Plus 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्टार्टिंग लॉन्च प्राइस 13,999 रुपये था जिसमें 6GB+128GB मेमोरी मिलती है।











