12GB RAM वाला vivo S60t 5G फोन 7200mAh बैटरी और 50MP periscope कैमरा के साथ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/vivo-S60t.jpg

वीवो ने मई महीने में अपनी होम मार्केट चीन में ‘एस60’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के तहत vivo S60 और vivo S60 VE (Vitality Edition) लाए गए थे। अब कंपनी ने इस सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन vivo S60t भी पेश कर दिया है। यह नया वीवो 5जी फोन चाइना में लॉन्च हुआ है जो 7200mAh battery, 50MP periscope camera, 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।

vivo S60t स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस60टी 5जी फोन को 2750 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल अल्टासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे ग्लास लेयर से प्रोटेक्ट किया गया है।

vivo S60t 5G फोन एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो सबसे नए और एडवांस OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में मौजूद memory fusion तकनीक मोबाइल की 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo S60t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ​लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल wide-angle एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह 100x digital zoom वाला कैमरा फोन है।

वीवो एस60टी बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बनकर आया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी दी गई है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह फोन तकरीबन 22 घंटे का शार्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ग्राहकों को इसमें reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकेंगे।

vivo S60t प्राइस

वीवो एस60टी 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 3599 युआन यानी 51,990 रुपये के करीब है। वहीं 512GB मेमोरी वाला फोन 3999 युआन यानी तकरीबन 57,690 रुपये में लॉन्च हुआ है। चाइना में यह नया वीवो 5जी फोन Midsummer Night, Starry Sea और Early Summer Green कलर में बिकेगा।