
टेक ब्रांड आइकू भारत में एक नया मोबाइल लेकर आ रही है जिसे iQOO Neo 10R नाम के साथ 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस पावरफुल मोबाइल होगा जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM के साथ तगड़ी 6,400mAh Battery दी जाएगी। वहीं आज बाजार में आने से पहले ही इस फोन की कीमत लीक हो गई है। आइकू नियो 10आर का बॉक्स प्राइस इंटरनेट पर सामने आया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 10R प्राइस लीक
आइकू नियो 10आर की कीमत इंटरनेट पर टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर की है। इस टिपस्टर ने फोन के 12जीबी वाले मॉडल का बॉक्स प्राइस शेयर किया है जो 35,999 रुपये बताया गया है। यह iQOO Neo 10R के 12जीबी + 256जीबी वेरिएंट का रेट है। वहीं लीक में इस बात का अनुमान भी जताया गया है कि आइकू नियो 10आर का यह वेरिएंट मार्केट में डिस्काउंट व बैंक ऑफर्स के साथ 30 हजार से भी कम प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। बहरहाल फोन की असली कीमत के लिए मोबाइल लॉन्च का इंतजार करना होगा।

iQOO Neo 10R की स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 6,400mAh Battery
- 80W FlashCharge
प्रोसेसर
आइकू नियो 10आर मोबाइल फोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1.7 million+ AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
गेमिंग
यह आइकू मोबाइल गेमिंग के लिए खास है। इसमें in-built FPS मीटर लगा है जिसके साथ 2000Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलती है। इस स्मार्टफोन में 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर लगा है जो हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकता है। आइकू नियो 10आर में Monster Mode मिलेगा जो गेमिंग का मजा बढ़ा देगा वहीं फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलती है।
मेमोरी
iQOO Neo 10R को इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है। वहीं छोटे वेरिएंट्स को 8जीबी रैम के साथ लाया जा सकता है जो 128जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैटरी
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि iQOO Neo 10R स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए दमदार 6,400एमएएच बैटरी दी जाएगी। गौरतलब है कि आइकू ने नियो 10आर को इतनी बड़ी बैटरी वाला इंडिया का सबसे स्लीम मोबाइल फोन कहा है। वहीं इस विशाल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा।











