12GB RAM, 32MP सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 60s हुआ होम मार्केट में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/moto-edge-60s-.jpg

मोटोरोला के बीते महीने में भारत में अपनी ‘ऐज’ सीरीज के तहत कई नए मोबाइल फोन पेश किए हैं जिनमें Edge 60 Stylus, Edge 60 Pro और Edge 60 Fusion शामिल है।। वहीं अब इसी सीरीज के एक नया मॉडल Edge 60s चाइना में पेश हुआ है। यह स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन है जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

Motorola Edge 60s प्राइस

मोटोरोला ऐज 60एस 5जी फोन चीन में 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस मोबाइल की कीमत 1699 युआन से शुरू होती है जो भारतीय करंसी अनुसार 19,500 रुपये के करीब है। चीन में यह मोबाइल फोन Glacier Mint, Misty Iris और Polar Rose कलर में बिकेगा।

Motorola Edge 60s स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : मोटोरोला ऐज 60एस 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पीओएलइडी पैनल पर बनी कर्व्ड-डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

प्रोसेसर : Motorola Edge 60s को चीन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : चाइना में यह मोटोरोला 5जी फोन 12जीबी रैम के साथ लाया गया है। यह LPDDR4X RAM है। वहीं फोन के दो स्टोरेज ऑप्शन मार्केट में उतारे गए हैं जिनमें 256जीबी और 512जीबी मेमोरी मिलती है। बता दें कि यह 5जी स्मार्टफोन UFS 2.2 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60s 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700C मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस के साथ मिल काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60एस मोबाइल में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के​ लिए यह स्मार्टफोन 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

फीचर्स : अन्य फीचर्स की बात करें तो ऐज 60एस को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP69 रेटिंग भी मिली है।

Motorola Edge 60 Price
Rs. 27,123
Go To Store
See All Prices
See Full Specs