15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा सस्ता Redmi A5, 7 हजार से भी कम हो सकता है प्राइस

Join Us icon

सस्ता रेडमी फोन चलाना चाहते हैं तो Xiaomi अपना लो बजट डिवाइस लेकर आ रही है। Redmi A5 इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया है कि रेडमी ए5 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इस अफोर्डेबल रेडमी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi A5 लॉन्च डेट

शाओमी रेडमी ए5 इंडिया में 15 अप्रैल को लॉन्च होगाकंपनी वेबसाइट के जरिये फोन लॉन्च की घोषणा कर दी गई है और यहां मोबाइल की फोटो सहित कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया गया है। यह एक सॉफ्ट लॉन्च होगा तथा कंपनी 15 अप्रैल की दोपहर Redmi A5 प्राइस व सेल डिटेल्स की जानकारी देगी। शाओमी ने बता दिया है कि यह कम कीमत वाला सस्ता रेडमी फोन Jaisalmer Gold, Pondicherry Blue और Just Black कलर में बिकेगा।

Redmi A5 स्पेसिफिकेशन्स

  • Unisoc T7250 Processor
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 6.88″ 120Hz LCD Display
  • 32MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,200mAh Battery

प्रोसेसर : रेडमी ए5 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। यह स्मार्टफोन यूनिसोक टी7250 चिपसेट पर लाया गया है। बता दें कि यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जिसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर और 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A75 कोर शामिल हैं।

​डिस्प्ले : इस सस्ते Redmi A5 स्मार्टफोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1500nits ब्राइटनेस का सपेार्ट मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए5 के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 32 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस लो बजट रेडमी फोन में तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : रेडमी ए5 4जी फोन में ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5एमएम हेडफोन जैक मिलता। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

गौरतलब है कि उपरोक्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ रेडमी ए5 स्मार्टफोन बांग्लादेश में लॉन्च हो चुका है। उम्मीद कर सकते हैं कि 15 अप्रैल को यह मोबाइल इन्हीं स्पेक्स के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस सस्ते रेडमी फोन का रेट 7 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Redmi A5 Price
Rs. 8,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here