10000mAh बैटरी वाला फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च! Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च डेट लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-pro.jpg

Redmi Note 17 Pro 5G विदेशी बाजार में लॉन्च हो चुका है और Redmi Note 17 Pro Max 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। ये दोनों ही बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन अपकमिंग रेडमी मोबाइल्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है।

रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज इंडिया लॉन्च डेट

सामने आई जानकारी के अनुसार अगले महीने 15 सितंबर को रेडमी कंपनी भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। यह फोन लॉन्च डेट टिपस्टर योगेश बरार के जरिये सामने आई है जिसकी सूचना सोशल मीडिया हैंडल के जरिये शेयर की गई है। इसी लीक में टिपस्टर ने कहा है कि अपकमिंग नोट 17 प्रो मॉडल्स की कीमत Note 15 Pro मॉडल्स की तुलना में 5000 से 8000 रुपये अधिक रखी जा सकती है।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स की मानें तो रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।

Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 10000mAh Battery वाला फोन बनकर इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है जिसके साथ 27W Reverse चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह रेडमी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।