16GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा Redmi K90 Max, प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-k90-max-design-revealed-expected-specs.jpg

रेडमी ने कल ही अनाउंस किया है कि वह अपनी ‘के90’ सीरीज का नया मोबाइल Redmi K90 Max लेकर आ रही है जो 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी Redmi K Pad 2, Redmi Pad 2 SE और Redmi Book Pro (2026) भी लॉन्च करेगी। एक ओर जहां ब्रांड की ओर से अपकमिंग मोबाइल टीज़ किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मार्केट में आने से पहले ही रेडमी के90 मैक्स गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जो स्मार्टफोन के प्रोसेसर और रैम का खुलासा हो गया है।

Redmi K90 Max 5G फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर Xiaomi 2604FRK1EC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग 13 अप्रैल की है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन को यहां सिंगल-कोर में 3513 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं रेडमी के90 मैक्स का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 10711 आया है। यह स्मार्टफोन Android 16 OS के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।

मोबाइल के मदरबोर्ड सेक्शन में prague कोडनेम सामने आया है जो MediaTek Dimensity 9500 बताया गया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि इस मोबाइल की बेस फ्रिक्वेंसी 2.70गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 3.50गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला ट्राई-कोर और 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला प्राइम कोर शामिल रहेगा।

रेडमी के90 मैक्स 5जी फोन को गीकबेंच पर 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है और कंपनी इस मोबाइल को 12GB RAM पर भी लॉन्च कर सकती है। फोन जीपीयू की जानकारी अभी लिस्टिंग में सामने नहीं आई है। वहीं उम्मीद की जा सकती है कि एंड्रॉयड 16 के साथ ही यह मोबाइल HyperOS 3 से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

Redmi K90 Max 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 8000mAh या फिर 8500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसा यह रेडमी फोन मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा और डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 रेटिंग मिलेगी। रेडमी के90 मैक्स को प्राप्त जानकारी अनुसार इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप भी लगाई जाएगी।

बताते चलें कि रेडमी के90 मैक्स कंपनी का पहला मोबाइल है जिसमें इन-बिल्ट फैन लगाया गया है। इसे फोन के रियर कैमरा सेटअप के साथ फिट किया गया है जिसके वेंट बाहर से ही देखे जा सकते हैं। इसमें 18.1mm साइज का वर्टिकल एयर इंटेक फैन डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जो 0.42CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) तक एयरफ्लो देने की क्षमता रखता है।

कंपनी का दावा है कि यह सेटअप बेहद कम समय में ही फोन में पनपी ​हीट को बाहर निकाल फेंकता है और मोबाइल टेम्परेचर काफी हद तक कम कर सकता है। यह सेटअप की खास बात यह है कि इसे फिट करने के लिए मदरबोर्ड से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह इन-बिल्ट फैन बेस्ड कूलिंग सिस्टम एक सस्पेंडेड स्ट्रक्चर पर बनाया गया है। बहरहाल फोन प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 21 अप्रैल का इंतजार करना होगा।