फोल्डेबल फोन OPPO Find N6 17 मार्च को हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 200MP Camera!

ओपो का फोल्डेबल फोन फाइंड एन6 कई दिनों से टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं आज कंपनी ने इस फोन से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि OPPO Find N6 नाम की पुष्टि कर दी गई है। इस बात की जानकारी ओपो फाइंड सीरीज प्रोडक्ट मैनेजर Zhou Yibao की ओर से दी गई है। कंपनी अधिकारी ने यह घोषणा भी कर दी है कि फाइंड एन6 चाइनीस न्यू ईयर के बाद मार्केट में उतार दिया जाएगा।
इस साल चीनी नव वर्ष 17 फरवरी को शुरू होगा जो 3 मार्च तक चलेगा। कंपनी अधिकारी के बयान के बाद माना जा सकता है कि ओपो फाइंड एन6 मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। ब्रांड की ओर से तो अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि OPPO Find N6 17 मार्च को चीन में लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग ओपो फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट टिपस्टर योगश बरार द्वारा शेयर की गई है।
ओपो के मुड़ने वाले मोबाइल फाइंड एन6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा।
OPPO Find N6 दो डिस्प्ले वाला फोन होगा। लीक की मानें तो इस फोल्डेबल फोन में 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी जो एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद जो कवर डिस्प्ले सामने आएगी उसका साइज 6.62-इंच हो सकता है। यह भी OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एन6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल लेंस भी दिए जा सकते हैं। गौरतबल है कि Galaxy Z Fold7 फोन 200एमपी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं Find N6 की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find N6 को 6000mAh battery से लैस किया जा सकता है। यह डुअल-सेल बैटरी बताई जा रही है जिसके चलते फोन का डिजाइन भी काफी स्लीम हो जाएगा। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। लीक की मानें तो फोन में डेडिकेटेड Plus Key लगाई जाएगी और इसे Titanium, Deep Black और Golden Orange कलर में लाया जाएगा।