7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा वाले 5G फोन Moto G Max की सेल शुरू, देखें कितना मिल रहा डिस्काउंट

Join Us icon

मोटोरोला ने पिछले सप्ताह इंडिया में अपना नया मिडरेंज 5जी स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया था। यह मोबाइल पावरफुल 7000mAh Battery के साथ आया है ​था जिसमें फोटोग्राफी के लिए 32MP Selfie Camera और गेमिंग के लिए 6GB RAM के साथ Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। यह नया मोटोरोला स्मार्टफोन आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसे डिस्कांउट के साथ खरीदा जा सकता है। मोटो जी मैक्स 5जी फोन का प्राइस, सेल डिस्कांउट और स्पेक्स डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G Max प्राइस

मोटो जी मैक्स को सिंगल वेरिएंट्स में ही लाया गया है। यह 5जी फोन 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। स्मार्टफोन की सेल कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर होगी जहां 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। ऑफर के साथ यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 26,999 रुपये का बिकेगा। फ्लिपकार्ट पर ICICI और Axis बैंक क्रेडिट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं कंपनी वेबसाइट पर ICICI, IDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर 1000 की छूट मिलेगी। मोटो जी मैक्स को PANTONE फिनिश वाले Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर में परचेज कर सकते हैं।

Moto G Max स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी मैक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। वहीं फोन में मौजूद RAM Boost टेक्नोलॉजी 6जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) देती है।

Moto G Max की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद 63 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड के मुताबिक यह फोन को केवल 20 मिनट में ही 30% तक चार्ज कर सकती है।

मोटो जी मैक्स 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट मिलता है। यह स्क्रीन Water Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना फोन चलाया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है। यह IP64 और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जो 1.2 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं।

Moto G Max 5G फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और ​थर्ड एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here