
91Mobiles ने पिछले महीने ही अपनी रिपोर्ट के जरिये जानकारी दे दी थी कि टेक ब्रांड इनफिनिक्स भारतीय बाजार में अपनी ‘हॉट’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी की ओर से कैंपेन कॉन्सेप्ट सर्वे बीते माह ही शुरू कर दिया गया था। वहीं आज इनफिनिक्स ने आधिकारिक तौर पर Infinix Hot 70 series इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है। इस सीरीज में Infinix Hot 70 Pro 5G पेश किया जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल
इनफिनिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए ‘हॉट 70 सीरीज’ इंडिया लॉन्च को टीज़ कर दिया है। कंपनी ने सीरीज में शामिल होने वाले फोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन हमारा अनुमान है कि यह Infinix Hot 70 Pro हो सकता है। ब्रांड द्वारा जारी टीज़र वीडियो में ‘समथिंग हॉट इज़ कमिंग’ टैगलाईन के साथ #gethot हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन सितंबर के पहले सप्ताह में पेश हो सकता है। वहीं आने वाले दिनों में जैसे ही फोन लॉन्च डेट अनाउंस होगी, हम अपने पाठकों को सूचित कर देंगे।
When was the last time you saw the TV remote without a cover? 👀
Not just the remote. Your phone? Your sofa? Your tables?
At this point, even your imagination probably has a cover on it💀
But We’re here to uncover.
Something HOT is coming soon♨️#comingsoon #gethot pic.twitter.com/3ZXjZyRkRi
— Infinix India (@InfinixIndia) August 18, 2026
Infinix Hot 70 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो को Interactive Active Matrix Cube (AMC) डिजाइन पर लाया जा सकता है जिसमें अलर्ट और ऐनिमेशन दिखाई देंगे। लीक की मानें तो भारतीय बाजार में यह इनफिनिक्स फोन Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue कलर में पेश किया जाएगा जो तापमान और लाइट के हिसाब से अपने रंग बदलेंगे।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंडियन मार्केट में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर पेश किया जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G फोन को इंडियन मार्केट में 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB और 256GB storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में बड़ी 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो में 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन के ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने IMX882 सेंसर लगाया था। भारतीय मोबाइल यूजर्स को इस अपकमिंग 5जी फोन में One-Tap AI Button भी देखने को मिल सकता है।










