POCO X8 Pro और X8 Pro Max 17 मार्च को हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, OnePlus 15R को दे डाली खुली चुनौती

Join Us icon

पोको ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी नई ‘एक्स8 सीरीज’ लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सीरीज में शामिल होने स्मार्टफोंस के नाम और लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वह POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लेकर आ रही है जो 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे।

POCO X8 series 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन पोको एक्स8 प्रो और एक्स8 प्रो मैक्स लाए जाएंगे। यह सीरीज का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे मंच से नए पोको स्मार्टफोंस को एक साथ भारत सहित कई अन्य देशों में उतारा जाएगा। यह ग्लोबल लॉन्च ईवेंट इंडियन समयानुसार शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसी ईवेंट में POCO X8 Pro व POCO X8 Pro Max प्राइस अनाउंस किया जाएगा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पोको एक्स8 सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां दोनों मोबाइल्स की डिटेल्स शेयर की गई है। यहां पोको एक्स8 प्रो और एक्स8 प्रो मैक्स की फोटो भी दिखा दी गई है। वहीं साथ ही कंपनी ने टीज़र के जरिये OnePlus 15R और iQOO 15R की चुटकी भी ली है। ब्रांड का इशारा है कि परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज वनप्लस और आइकू के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगी।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। भारतीय बाजार में इसे लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro Max 5G फोन को 50-मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप पर लाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। भारतीय बाजार में यह अपकमिंग पोको फोन 8,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देगी।

पोको फोन एक्स8 प्रो की बात करें तो इसे इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस पोको फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

POCO X8 Pro को पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here