
MWC 2026 के मंच से शाओमी ने अपनी ’17 सीरीज’ को चीन से बाहर लाते हुए ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन लाए गए हैं। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ये दोनों शाओमी फोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में भी उतार दिए जाएंगे। ब्रांड की ओर से जानकारी दी गई है कि शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। ये दोनों ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोन हैं और भारत में Xiaomi 17 Ultra प्राइस 1 लाख रुपये से भी अधिक रखा जाएगा। दोनों मोबाइल फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
The global stage has been set, and now the masterpiece makes its way to India.
Prepare to immerse yourself in a new era of photography with the #Xiaomi17Series and redefine your world of productivity on the #XiaomiPad8.
Launching in India on 11th March. Stay tuned! pic.twitter.com/rPaUiWcKTq
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) February 28, 2026
शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा की पूरी डिटेल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के मंच से दी जा चुकी है। अब 11 मार्च को इन नए मोबाइल्स का इंडियन प्राइस अनाउंस किया जाएगा। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के साथ ही इस दिन Xiaomi Pad 8 भी इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। अगर कीमत की ही बात करें तो अनुमान के अनुसार शाओमी 17 की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है और शाओमी 17 अल्ट्रा का प्राइस सवा लाख रुपये के करीब मिल सकता है। बहरहाल नए शाओमी प्रोडक्ट्स की वास्तविक कीमत के लिए 11 मार्च का इंतजार करना होगा।
Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला शाओमी स्मार्टफोन होगा। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मिलेगा। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर पेश किया जाएगा। शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में 6,000mAh बैटरी पर बिकेगा जिसके साथ 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।
शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है।
Xiaomi 17 की बात करें तो इस स्मार्टफोन को भी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6330mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन को 6.3-इंच स्क्रीन की OLED पर लाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर और 23mm वाला लाइट एंड शैडो हंटर 950 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर और 60mm वाला Samsung JN5 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 17mm OV50M 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। Xiaomi 17 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा।











