WhatsApp ने भारत में बैन किए 18 लाख से भी ज्यादा अकाउंट, बच कर कहीं अगला नंबर आपका ना हो!

Join Us icon

WhatsApp एक ऐसी ऐप है जिसका यूज़ आज भारत के लगभग हर घर में होता है। अगर किसी के पास स्मार्टफोन है तो समझों उस फोन में व्हाट्सऐप भी जरूर होगा। यह इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप सिर्फ चैटिंग ही नहीं बल्कि वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और मीडिया फाइल्स ट्रांसफर करने के साथ-साथ अब पेमेंट इत्यादि के भी काम आती है। भारत में धड़ल्ले से यूज़ हो रही इस ऐप ने अपने यूजर को अब एक तगड़ा झटका दिया है। Meta यानी पहले Facebook कहलाई जाने वाली कंपनी की WhatsApp ने खुद बताया है कि उन्होंने सिर्फ जनवरी 2022 के एक महीने में देश में 18,58,000 अकाउंट बैन कर दिए हैं।

क्यों हुआ WhatsApp अकाउंट बैन

व्हाट्सऐप द्वारा बैन किए जा रहे अकाउंट्स की जानकारी स्वंय कंपनी ने अपनी मासिक रिपोर्ट में पब्लिश की है। डेवलेपर्स ने बताया है कि व्हाट्सऐप ने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत ये अकाउंट बैन किया हैं। ये आकंड़ें 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के हैं। इस महीने के दौरान भारत में 18,58,000 WhatsApp Account Ban हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं व्हाट्सऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें भी मिली थी जिनमें 285 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

1858000 WhatsApp Account Banned in India know the reason why
Image Credit : Business Insider

क्यों बैन होंगे व्हाट्सऐप अकाउंट बैन

WhatsApp ने बताया है कि ज्यादातर अकाउंट्स कंपनी की गाइडलाइंस का पालन न करने और उनका उल्लंघन करने की वजह से बैन हुए हैं। इसके अलावा ऐसे व्हाट्सऐप नंबर जो fake news, bullying, inciting violence, hateful messages फैलाने में संलिप्त पाए गए हैं उन्हें भी कंपनी द्वारा बैन किया गया है। इन व्हाट्सऐप अकाउंट्स में inappropriate behaviour, unwanted sexual advances, racist, casteist comments, threats और harassment जैसे प्वाइंट्स को भी मद्देनज़र रखा गया है। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel नंबर को ऐसे करें BSNL में पोर्ट, अब महंगे रिचार्ज को कर दें बाय-बाय!

अगर WhatsApp से है कोई शिकायत जो ऐसे करें कम्प्लेन

अगर आप भी व्हाट्सऐप पर मिलने किसी मैसेज, मीडिया या व्यक्ति से परेशान हैं जो WhatsApp Grievance officer यानि इस ऐप के शिकायत अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। व्हाट्सऐप से जुड़ी शिकायतों को [email protected] पर Email किया जा सकता है तथा इनका आधिकारिक फोन नंबर 1800-212-8552 है। वहीं साथ ही Post Box No. 56. Road No. 1, Banjara Hills. Hyderabad – 500 034. Telangana, India पर डाक भी भेजी जा सकती है।

1858000 WhatsApp Account Banned in India know the reason why

यहां सीधे तौर पर चेतावनी दें तो यदि आप भी इनमें से किसी गतिविधि में शामिल हैं या फिर ऐसे ही किसी टेक्स्ट या मीडिया मैसेज को रिसीव या फॉरवर्ड करते हैं तो हो सकता है कि अगला नंबर आपका ही हो और व्हाट्सऐप आपका अकाउंट बैन कर दे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here