
Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जब से अपने Mobile Recharge Plan Price को बढ़ाया है, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर्स इन कंपनियों से खफा नजर आ रहे हैं। Tariff Plan की कीमत महंगी होने के बाद यूजर सस्ता और अच्छा ऑप्शन तलाश रहे हैं तथा ऐसे मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ही उनका सहारा बनकर सामने आ रही है। अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर बीएसएनएल नेटवर्क में पोर्ट करना चाह रहे हैं तो आगे हमनें यही तरीका बताया है कि किस तरह से Jio, Airtel और Vi नंबर को BSNL Network में Port किया जा सकता है। यहां क्लिक कर देखें बीएसएनएल के सभी प्लान्स की लिस्ट।
BSNL में Mobile Number Port ऐसे करें :
स्टेप 1- Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जिस भी कंपनी का आपका नंबर है उससे आपको एक मैसेज सेंड करना होगा।
स्टेप 2- अपने फोन के SMS बॉक्स में जाकर नया मैसेज लिखने का ऑप्शन खोलें।

स्टेप 3- यहां PORT और एक स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर टाईप करें। उदाहरण : PORT 901#####88
स्टेप 4- मैसेज टाईप हो जाने के बाद इसे 1900 नंबर पर भेज दें।
स्टेप 5- मैसेज सेंड होते ही आपको एक नया मैसेज प्राप्त होगा जो 1901 नंबर से आया होगा।
स्टेप 6- 1901 नंबर से प्राप्त हुए मैसेज में 8 अंको का यूनिक कोड होगा। इसे Unique Porting Code अर्थात् UPC कहा जाता है।
स्टेप 7- इस 8 अंको के पोर्टिंग कोड में शुरू के 2 इंग्लिश के अलफ़ाबेट होंगे और बाकी 6 न्यूमेरिकल डिजिट होगी।
स्टेप 8- ध्यान रहे कि यह पोर्टिंग कोड सिर्फ 4 दिनों के लिए ही मान्य होता है तथा जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तरपूर्वी सर्किल में यह वैधता 15 दिनों की होगी।
स्टेप 9- इस यूनिक पोर्टिंग कोड को BSNL स्टोर या किसी भी मोबाइल शॉप पर लेकर जाना है, जो बीएसएनएल सिम बेचता हो।
स्टेप 10- बीएसएनएल आउटलेट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरवाया जाएगा और इसके साथ ही नई सिम दे दी जाएगी। यहां साथ में अपना पहचान पत्र भी जमा करवाना होगा।
क्यों बन रहा है BSNL बेस्ट चॉइस
एक ओर जहां Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान्स महंगे हो गए हैं वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के मोबाइल प्लान इन तीनों प्राइवेट कंपनियों की तुलना में बेहद सस्ते हैं। लंबी वैलिडिटी के लिए बीएसएनएल बेस्ट प्लान्स दे रही है और अगर आप बिना ज्यादा पैसा लगाए अपना कोई मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी बीएसएनएल ढेर सारे प्लान्स उपलब्ध करा रही है।














