19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा 108MP Camera वाला Realme C53 स्मार्टफोन और Realme Pad 2 टैबलेट

Join Us icon

Realme C53 19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। अपने इस मोबाइल फोन के साथ ही कंपनी एक नया टैबलेट डिवाईस भी मार्केट में लाने जा रही है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Realme Pad 2 भी इसी दिन यानी 19 जुलाई को भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा जो 26 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया लॉन्च से पहले ही रियलमी पैड 2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन की जानकारी सामने आ गई है।

Realme Pad 2 लॉन्च डिटेल

रियलमी पैड 2 19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट कंपनी के लो बजट स्मार्टफोन रियलमी सी53 के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। यह रियलमी ईवेंट 19 जुलाई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी ऑनलाइन मंच से जरिये प्रसारित करेगी। Realme Pad 2 और Realme C53 इं​डिया लॉन्च कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित आधिकारिक वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल पर लाईव देख सकेंगे।

Realme Pad 2 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 11.5″ 120Hz Display
  • MediaTek Helio G99
  • 20MP Rear Camera
  • 12GB RAM + 128GB ROM
  • 33W 8,360mAh Battery

स्क्रीन : रियलमी पैड 2 के बारे में कंपनी ने कहा है कि यह अपने सेग्मेंट का पहला टैबलेट डिवाईस होगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.5 इंच की 2के एलसीडी ​डिस्पले मिल सकती है।

प्रोसेसर : लीक्स की मानें तो Realme Pad 2 मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट में एंडरॉयड 13 ओएस के साथ रियलमी यूआई 4.0 दिया जा सकता है।

रैम मैमोरी : रियलमी पैड 2 को लेकर बताया रहा है कि यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही टैबलेट में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी टैबलेट में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी पैड 2 में 8,360एमएएच की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कई घंटों का बैकअप दे सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

realme C53 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.74″ 90Hz Display
  • 108MP Rear Camera
  • 12GB RAM (6GB+6GB)
  • 5,000mAh Battery
  • 33W SUPERVOOC Charge

स्क्रीन : रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है। इस स्क्रीन पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 560निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसकी थिकनेस 7.49एमएम हो सकती है।

प्रोसेसर : यह रियलमी फोन एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च होगा। इसमें 1.82गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि फोन में मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिलेगा।

रैम मैमोरी : realme C53 कम से कम दो मैमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इनमें 6जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

रैम मैमोरी : रियलमी का नया मोबाइल फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसके साथ एलईडी फ्लैश दी जाएगी। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के साथ काम करेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी सी53 स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here