
Motorola भारत में Moto G82 5G स्मार्टफोन को 7 जून यानी कल लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Moto G82 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर डील लीक हो गए हैं। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ये जानकारी टिपस्टर येगेश बरार ने शेयर की है। मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G82 5G के डिजाइन, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च टाइम और उपलब्धता को लेकर जानकारी शेयर की है। मोटोरोला इससे पहले पहले यूरोप में Moto G82 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुका है।
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर Moto G82 5G स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5G के 13 बैंड सपोर्ट करता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन दो मेजर एंड्रॉयड अपडेट ऑफर करता है। यहां हम Motorola Moto G82 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Motorola Moto G82 5G की कीमत
Moto G82 box price
6/128GB – ₹23,999
Selling price including discounts ~₹19k
Comes with
– 10-bit OLED panel, 120Hz
– Snapdragon 695
– 13 5G bands support
– 50MP OIS camera
– 2 Major Android updates— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) June 6, 2022
टिपस्टर के मुताबिक, Moto G82 5G स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में 23,999 रुपये की कीमत लिस्ट है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को 4,999 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट के बाद मोटोरोला के इस फोन की कीमत 19,000 रुपये हो सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन मेटेओरिट ग्रे और व्हाइट लीली कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Motorola Moto G82 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, Reliance Digital स्टोर और Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mah बैटरी, 4 कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Moto E32s लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola Moto G82 5G स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Moto G82 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full-HD+ pOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 30W टर्बो चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। Motorola Moto G82 5G स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोनकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।













