5000mah बैटरी, 4 कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Moto E32s लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मोटोरोला के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Moto E32s में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है।

Join Us icon

Motorola ने भारत में अपने E-सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का लेटेस्ट Moto E32s स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला ने पिछले हफ्ते Moto E32s स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Helio G सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग दिया गया है। मोटोरोला के 10,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया Moto E सीरीज के इस बजट स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर Infinix Hot 12 Play, Realme C31, Redmi 10A, और Poco C31 से होनी है।

Moto E32s: क़ीमत और उपलब्धता

Moto E32s स्मार्टफोन का 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Flipkart, Reliance Digital, और Jio Mart से 6 जून से खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन स्लेट ग्रे और मिस्टी सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लॉन्च सेल के दौरान इस फ़ोन को 8,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

Moto E32s: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Moto E32s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz, रेजलूशन 1600 x 720-पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफ़िक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह फ़ोन 4GB तक का रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील

मोटो ई32एस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के E32s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 16MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो दिया गया है। इस फ़ोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला के इस फ़ोन में साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में फ़ेस अनलॉक दिया गया है। मोटोरोला के इस फ़ोन में Android 12 OS, Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडसेट जैक, Bluetooth 5.0, और डुअल बैंड वाई-फ़ाई दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here