
इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G लाने जा रहा है। कंपनी ने इसे वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ करना शुरू कर दिया है जो इसी सप्ताह सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। ब्रांड द्वारा ऑफिशियल अनाउंस करने से पहले ही डिटेल सामने आ गई है कि लावा अग्नि 2 5जी प्राइस इन इंडिया 19,999 रुपये होगा।
लावा अग्नि 2 5जी फोन का रेट क्या है
Lava Agni 2 5G फोन की कीमत की जानकारी कंपनी की ओर से डायरेक्ट तो नहीं दी गई है लेकिन गूगल सर्च में इस फोन को बैकएंड प्रोडक्ट पेज सामने आ रहा है। इस पेज को सबसे पहले टिपस्टर अभिषेक यादव ने स्पॉट किया था जिससे पता चला है कि यह लावा मोबाइल 19,999 रुपये की कीमत पर भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन स्मार्टफोन के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस होगा।
लावा अग्नि 2 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स कैसी है
कंपनी ने फोन को टीज़ करना तो शुरू कर दिया है लेकिन अभी इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा जा रहा है। लावा कुछ-कुछ चीजों को सामने ला रही है। वहीं गूगल सर्च में इसके कई अहम प्वाइंट्स का खुलासा हो गया है। यह साफ हो गया है कि Lava Agni 2 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर पर लॉन्च होगा।
Lava Agni 2 5G को लेकर बताया गया है कि इस मोबाइल फोन में 8जीबी वचुर्अल रैम मैमोरी दी गई है। इस फोन में 8जीबी इंटरनल रैम मैमोरी भी मौजूद होगी जो वचुर्अल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर प्रदान करेगी। वहीं लावा अग्नि 2 5जी फोन 256जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

लावा अग्नि 2 5जी फोन में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट को लेकर सामने आया है कि Lava Agni 2 5G फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा।













