
OPPO Reno 16 series चीन में लॉन्च हो चुकी है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी रेनो 16 सीरीज इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में एक तारीख सामने आई है। कहा जा रहा है कि नए ओपो रेनो फोन 2 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स का खुलासा नहीं हुआ है।
OPPO Reno 16 इंडिया लॉन्च डेट (लीक)
ओपो रेनो 16 सीरीज 2 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये इस तारीख की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी Reno 16 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही कोई आधिकारिक घोषणा होगी। चीन में इस सीरीज में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro लॉन्च हुए थे, ये दोनों ओपो 5जी फोन भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं।
OPPO Reno 16 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 प्रो को इंडियन मार्केट में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में यह फोन Dimensity 9500s प्रोसेसर पर पेश हुआ था। उम्मीद कर सकते हैं कि इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 512GB Storage दी जा सकती है।
लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 16 प्रो को 6700mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। चीन में यह 7000mAh बैटरी पर आया था। लीक की मानें तो इस फोन में 6.32-इंच 1.5K flat OLED स्क्रीन मिलेगी जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा।
ओपो रेनो 16 प्रो 200MP Camera वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया है। यही कैमरा मॉड्यूल इंडियन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।
OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 5जी फोन की बात करें तो चीन में तो यह MediaTek Dimensity 8550 SUPER प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था लेकिन इंडियन मार्केट में Qualcomm प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
OPPO Reno 16 5G फोन चीन में 6700mAh battery पर लॉन्च हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.32-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल रेनो 16 सीरीज की कंफर्म इंडियन स्पेक्स के लिए ब्रांड अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।












