Vivo V70 FE 5G भी होगा लॉन्च! 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ सभी स्पेसिफिकेशन्स और फोटो आई सामने

Join Us icon

Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन 19 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होंगे। कंपनी द्वारा अपकमिंग वी70 सीरीज को जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। इन दोनों अपकमिंग मोबाइल फोंस की डिटेल्स ब्रांड द्वारा शेयर की जा चुकी है और अब बस प्राइस व सेल डिटेल्स सामने आने का इंतजार है। लेकिन वीवो वी70 और वी70 एलिट के मार्केट में आने से पहले इसी Vivo V70 series का एक नया स्मार्टफोन मॉडल Vivo V70 FE भी सामने आ गया है जिसने अचानक से पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

वीवो वी70 एफई की जानकारी टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में Vivo V70 FE 5G फोन का मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया है जिसमें मोबाइल के डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। इस पोस्टर में फोन के नाम के साथ ही 200MP Camera और coming soon लिखा गया है। पहली लुक में इस मोबाइल की लुक पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V50 Lite स्मार्टफोन जैसी लग रही है। बहरहाल पोस्टर सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सेल शुरू होने के बाद Vivo V70 FE को अगले महीने यानी मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वी70 एफई की सबसे बड़ी यूएसपी इस मोबाइल का कैमरा डिपार्टमेंट ही लग रहा है। पोस्टर के अनुसार यह अपकमिंग विवो फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि वीवो वी70 और वी70 एलिट में कंपनी ने 50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। यानी फोटोग्राफी के मामले में Vivo V70 FE सीरीज का सबसे पावरफुल कैमरा फोन बनकर आ सकता है।

लीक के मुताबिक Vivo V70 FE के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 200MP OIS मेन कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि वी70 और वी70 एलिट 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले मोबाइल हैं।

Vivo V70 series

प्रोसेसिंग के लिए वीवो वी70 एफई 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने अपने Vivo V60e 5G फोन को भी इसी प्रोसेसर पर लॉन्च किया था। नया वीवो 5जी फोन OriginOS 6 पर आएगा जो कई AI features से लैस होगा।

लीक के अनुसार Vivo V70 FE 5G फोन में 6.83-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। यह 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग वी70 एफई को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 series

Vivo V70 FE को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए ताजा रिपोर्ट में सामने आई डिटेल्स को फिलहाल महज एक लीक के तौर पर ही लिया जाएगा। इस रिपोर्ट की मानें तो वी70 एफई भारतीय बाजार में Purple, Blue और Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 8GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 256GB storage में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here