शक्तिशाली Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 4 जुलाई को लॉन्च होगा iQOO 11s, डिटेल्स आई सामने

iQOO 11s को लेकर बीते दिनों में कई लीक सामने आए हैं, वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। आईकू 11एस 4 जुलाई को चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा जो पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। फोन की लीक्स स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
आईकू लॉन्च डिटेल
4 जुलाई को कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से iQOO 11s 5G फोन टेक बाजार पर उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसका लाईव प्रसारण किया जाएगा। इस मंच से 11एस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी iQOO TWS 1 in-ear earbuds भी पेश करेगी।
आईकू लॉन्च स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : आईकू 11एस को 6.78 इंच की 2के प्लस पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह ई6 एमोलेड स्क्रीन हो सकती है जिसमें 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
प्रोसेसर : यह आईकू फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 3.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।
मैमोरी : लीक्स के अनुसार आईकू 11एस मार्केट में चार मैमोरी वेरिएंट्स में एंट्री ले सकता है। इनमें 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज, 16जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज, 16जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज और 16जीबी रैम+1टीबी स्टोरेज शामिल हो सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में VSS Camera देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल रहेगा।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए आईकू 11एस 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।
चार्जिंग : लीक की मानें तो यह आईकू मोबाइल 200वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह तकनीक मिनटों में ही फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।