2 हजार रुपये सस्ता हुआ Redmi 11 Prime, जानें क्या है फोन का नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Redmi-11-Prime.jpg
Highlights

शाओमी सबब्रांड रेडमी ने पिछले साल लो बजट स्मार्टफोन Redmi 11 Prime इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था जिसे अब और भी सस्ता कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस की कीमत सीधे 2,000 रुपये कम कर दी गई है तथा यह प्राइस कट रेडमी 11 प्राइम के सभी मैमोरी वेरिएंट्स पर आज 11 मई से ही लागू हो गया है।

रेडमी 11 प्राइम का पुराना रेट

  • 4GB RAM + 64GB Memory = 12,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Memory = 14,999 रुपये
  • रेडमी 11 प्राइम का नया प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Memory = 10,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Memory = 12,999 रुपये
  • रेडमी 11 प्राइम की स्पेसिफिकेशन्स कैसी हैं

  • MediaTeK Helio G99
  • LPDDR4x RAM/UFS 2.2 Memory
  • Redmi 11 Prime 4G फोन है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह प्रोसेसर 2.2गीगहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस रेडमी फोन में एंडरॉयड 12 ओएस आधारित मीयूआई मिलता है।

  • 6.58″ FHD+ Display
  • 90Hz Refresh Rate
  • रेडमी 11 प्राइम में 6.58 इंच की आईपीएस इनसेल स्क्रीन दी गई है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह डिस्प्ले फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट सेंसर के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

  • 18W 5,000mAh Battery
  • 5W Reverse charging
  • पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी को तेज से चार्ज करने के लिए जहां यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है वहीं साथ ही रेडमी ने अपने फोन को 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है।