
इंडिया के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में गर्मी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दरअसल, काफी समय लीक में सामने आ रही Oben EV की पहली और नई Electric Bike की लॉन्चिंग डेट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु में स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता ओबेन की Oben Rorr Electric Bike इस महीने की 15 मार्च को लॉन्च की जाएगी। वहीं, कंपनी ने इस बाइक को लॉन्चिंग से पहले अपनी साइट पर कई फीचर्स के साथ पहले ही लिस्ट कर दिया है, जिसमें बाइक की टॉप स्पीड व रेंज जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ गई है।
Oben Rorr Electric Bike
इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि लॉन्च के बाद कंपनी की इस साल अप्रैल-जून तक Rorr Electric Bike की डिलीवरी शुरू करेगी। साथ ही माना जा रहा है कि Rorr का मुकाबला इंडिया में पहले से मौजूद Revolt RV400 और कुछ समय मार्केट में आई Tork Kratos EV से होगा क्योंकि दोनों ही स्पोर्टी लुक के साथ लंबी रेंज प्रदान करती है। इसे भी पढ़ें: 110KM की रेंज और 85 kmph टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुई ये देशी Electric Bike, लुक और फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल

डिजाइन
कंपनी पहले ही अपनी रोर इलेक्ट्रिक बाइक को रिवील कर चुकी है, जिसमें एलईडी इंडीकेटर्स और बड़े साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते थे।ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को एक स्पोर्टी, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन पर पेश किया जाएगा, जिसमें रेट्रो थ्रो है। बाइक को रेड और ब्लैक के डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Electric Bike खरीदने वालों को झटका, बिजली से चलने वाली इस बाइक के दाम 18 हजार तक बढ़े
लेटेस्ट वीडियो
रेंज और टॉप स्पीड
Oben इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज की बात करें तो इसमें 200 किमी (आदर्श ड्राइविंग कंडीशन) मिल सकती है। वहीं, ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कागज पर काफी प्रभावशाली दिखती है। 200 किमी की दावा की गई रेंज इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। रिवोल्ट आरवी400 से तुलना करें तो इसकी रेंज 150 किमी है। ओबेन की रेंज भी 181 किमी रेंज वाले ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा है। इसके अलावा ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी, जो शहर की जरूरतों के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। अगर इसकी तुलना RV400 और Ola S1 Pro से करें तो दोनों की टॉप स्पीड क्रमशः 80 किमी प्रति घंटे और 115 किमी प्रति घंटा है।




















