110KM की रेंज और 85 kmph टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुई Bob-e Bike, लुक और फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल

Join Us icon

देशी स्टार्टअप इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड ने Cyborg ब्रांड के तहत Bob-e नाम से अपनी दूसरी ‘मेड इन इंडिया’ Electric Motorcycle को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को मुख्य रूप से स्टाइलिश स्पोर्टी लुक के साथ लाया गया है, जिससे युवा इसे ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं, पिछले साल दिसंबर में, कंपनी ने साइबोर्ग योडा इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल को पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस ई-बाइक की कीमत और सेल से पर्दा नहीं उठाया है। आइए आगे आपको इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की फीचर्स और बाकि की जानकारी देते हैं।

डिजाइन

साइबोर्ग बॉब-ई का डिजाइन किसी डर्ट मोटरबाइक्स से लिया लगता है। इसमें लो-सेट हैंडलबार, स्लीक एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, उठे हुए फ्रंट फेंडर, ट्रेंडी एलईडी टर्न सिग्नल, सिंगल-पीस सीट और एलिवेटेड टेल सेक्शन जैसी सुविधाओं के साथ एक कॉम्पैक्ट, स्पोर्टी प्रोफाइल है। शुरुआत में यह बाइक दो कलर ऑप्शन रेड और ब्लैक में उपलब्ध होगी। इसके अलावा साइबोर्ग बॉब-ई IP65-रेटेड एलईडी डिसप्ले है। जियो लोकेट, जियो फेंसिंग, यूएसबी चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रिमोट कीलेस इग्निशन जैसी कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: Electric Bike खरीदने वालों को झटका, बिजली से चलने वाली इस बाइक के दाम 18 हजार तक बढ़े
cyborg-bob-e

मिलेंगे शानदार राइडिंग मोड

कंपनी ने इसमें तीन अलग-अलग राइडिंग मोड दिए हैं, जिसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्टी शामिल है। इतना ही नहीं इसमें राइडर की सुविधा के लिए रिवर्स मोड और क्रूज़ कंट्रोल भी दिया गया है। है। Cyborg ने Bob-e इलेक्ट्रिक बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कई तरह की जानकारी राइडर को दिखाएगा। साथ ही इस बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: हीरो वाली एंट्री करेंगे Hero मोटोकॉर्प के इस ब्रांड के Electric Bike और Scooter, जानें क्या होगा खास

रेंज, टॉप स्पीड और बैटरी

इस बाइक में कंपनी ने 2.88 kWh लिथियम-आयन बैट्री दी है। साथ ही इस बाइक को 85 किलोमीटर प्रति घंटे के स्‍पीड की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। अगर बात करें रेंज की तो यह सिंगल चार्ज में अधिकतम 110 किलोमीटर का दावा करती है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को घर में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। चार्ज के लिए 15 amp फास्ट होम चार्जर दिया गया है। साथ ही कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक को एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे का बैकअप लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here