200MP कैमरा वाला फोन होगा Honor 400 Pro! मिल सकता है Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर और 1.5K OLED स्क्रीन

Join Us icon

ऑनर ने कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल मार्केट में नया 5जी फोन Honor 400 Lite 5G लॉन्च किया है जो 108MP कैमरा और Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ आया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल को भी जल्द बाजार में उतार सकती है। चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये Honor 400 Pro स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है जिसमें इस अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन्स की शेयर की गई है। ऑनर 400 प्रो 5जी फोन में क्या मिल सकता है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor 400 Pro की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

ऑनर 400 प्रो 5जी फोन की डिटेल्स चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वेईबो पर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। यहां फोन प्रोसेसर, कैमरा और स्क्रीन की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट हो जिसमें Cortex-X4 कोर मिलता है। यह मोबाइल सीपीयू 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह ऑनर फोन 12GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।

Honor 400 Pro की दूसरी बड़ी खूबी इसका कैमरा होगा। लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करेगा और इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा या ट्रिपल मॉड्यूल यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

ऑनर 400 प्रो 5जी फोन को 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस फोन को मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो यह ऑनर मोबाइल silicon battery के साथ पेश किया जाएगा जिसकी पावर 7,000एमएएच से अधिक हो सकती है।

Honor 400 Lite 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7025 Ultra
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 108MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 35W 5,230mAh Battery

प्राइस : ऑनर 400 लाइट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका ग्लोबल प्राइस 299 Euros यानी भारतीय करंसी अनुसार 29,100 रुपये के करीब है। यह मोबाइल फिलहाल इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और इटली में सेल के लिए है।

डिस्प्ले : Honor 400 Lite 5G फोन 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3500निट्स ब्राइटनेस के साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : ऑनर 400 लाइट एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए IMG BXM-8-256 GPU मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Honor 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसमें iPhone 16 की तरह AI ​​camera button दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 5 मेगापिक्सल वाइड एंगल + डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : Honor 400 Lite 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,230एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 35वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : ऑनर 400 लाइट 5जी IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस 5जी फोन में Bluetooth 5.3 और NFC दिया गया है। इस फोन का वजन 171 ग्राम और थिकनेस 7.29एमएम है और कंपनी का दावा है कि 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी यह सेफ रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here