9070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz OLED स्क्रीन के साथ Redmi K100 Pro Max 5G लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/redmi-k100-pro-max-5g.jpg

रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह मिसाल Redmi K100 Pro Max ने पेश की है जिसमें 9070mAh Battery और 100W फास्ट चार्जिंग की ताकत मौजूद है। यह नए पावरफुल स्मार्टफोन को चाइना में पेश किया गया है। रेडमी के100 प्रो मैक्स के साथ ही कंपनी Redmi K100 Pro 5G फोन भी लेकर आई है जिसकी पूरी जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। रेडमी के100 प्रो मैक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi K100 Pro Max का प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन चीन में कुल 5 मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 4199 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 59,390 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 4799 युआन यानी तकरीबन 67,870 रुपये में लॉन्च किया गया है।

16GB RAM + 256GB Storage वाले रेडमी के100 प्रो मैक्स को 4599 युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 65,049 रुपये का पड़ेगा। 16GB RAM वाले इस फोन को 512GB मेमोरी के साथ 5199 युआन में लॉन्च किया गया है ​जो 73,540 रुपये के करीब है। 16GB RAM + 1TB Storage का रेट 5999 युआन यानी 84,850 रुपये के करीब है।

Redmi K100 Pro Max का कैमरा

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन में 32 मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 30fps 4K video रिकॉर्डिंग की जा सकती है। K100 Pro Max रेडमी का 200MP Camera वाला फोन है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

रेडमी के100 प्रो मैक्स के बैक पैनल पर एफ/1.69 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल 5X Periscope Telephoto लेंस मौजूद है जो 100X zoom के साथ ही 10X lossless zoom पर भी कैप्चर कर सकता है। फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल HD Ultra-Wide एंगल कैमरा भी दिया गया है।

Redmi K100 Pro Max की बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन को तगड़ी 9070mAh battery के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन में Xiaomi Surge G2 चिप लगाई है जो यूजर्स पैटर्न और बैटरी कंजप्शन को देखते हुए बैटरी हेल्थ बरकरार रखने में मदद करेगी। इस तकनीक के चलते बार बार फोन चार्ज करने के ​बाद भी Redmi K100 Pro Max लंबा समय तक काम कर सकेगी।

रेडमी के100 प्रो मैक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस 5जी फोन में 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगी। Redmi K100 Pro Max से दूसरे स्मार्टफोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने मोबाइल में 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse चार्जिंग तकनीक भी दी है।

Redmi K100 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस रेडमी फोन में LPDDR5X Ultra RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए के100 प्रो मैक्स में 6300mm कूलिंग चैंबर दिया गया है। यह मोबाइल में पैदा हो रही गर्मी को तेजी फैलाकर मोबाइल ठंडा रखने में मदद करेगी। वहीं गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाए रखने के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स में AI-dedicated D2 graphics चिप भी लगाई गई है जो गेम में ग्राफिक्स हाई क्वॉलिटी पर रखेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi K100 Pro Max में 2608 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह flat OLED है जिसे एनर्जी एफिशियंट रखने के लिए M11 luminescent मटेरियल पर बनाया गया है। इस रेडमी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट और 1nit – 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।

रेडमी के100 प्रो मैक्स को कंपनी ने USB 3.2 Gen 1 के साथ पेश किया है जो कनेक्टिविटी और डाटा ट्रांसफर में फायदेमंद साबित होगा। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए इस मोबाइल में JBL का 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम लगाया गया है जो धमाकेदार साउंड देगा। यह रेडमी फोन IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही तेल और गर्म चाय जैसे ​लिक्विड से भी बचाएगा।