क्या आप भी करते हैं इन 21 ऐप्स का उपयोग तो तुरंत कर दें डिलीट, यहां देखें फुल लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/play-store.jpg

अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं और फ्री गेमिंग के चक्कर में कुछ ऐसे गेमिंग ऐप डाउनलोड कर लेते हैं तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि गूगल प्ले स्टोर पर मैलवेयर से संक्रमित 21 एंडरॉयड एप को स्पॉट किया गया है। इन ऐप्स की जानकारी चेक एंटीवायरस निर्माता अवास्ट ने दी है। दी गई जानकारी के अनुसार इन ऐप्स को लगभग आठ मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। सिक्योरिटी फर्म का दावा है कि प्रभावित ऐप में एडवेयर है, जिसे हिडअड्स कहा जाता है, जो खुद को मज़ेदार या उपयोगी एप्लिकेशन में बदल देता है, लेकिन वास्तव में ऐप आपको विज्ञापन देखने को मजबूर करते हैं।

यहां देखें लिस्ट

इस खबर को लिखते समय 21 संक्रमित ऐप्स में से दो अभी भी Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। ऐप्स का नाम फाइंड 5 डिफरेंसेस – 2020 न्यू और फाइंड डिफरेंस, जिन्हें पजल गेम रखा गया है। अवास्ट मालवेयर एनालिस्ट जकूब वावरा ने कहा कि एडवरवेयर के डेवलपर्स सोशल मीडिया चैनलों का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऊपर बताए गए एप्लिकेशन, लोकप्रिय गेम की नकल करते हैं। इसे भी पढ़ें: डाटा चोरी करते हैं ये 17 खतरनाक मोबाइल ऐप्स, तुरंत करें डिलीट

दरअसल, यह ऐप होते तो फ्री हैं, लेकिन इनका रेवेन्यू एडवरटाइजिंग से आता है। ऐसे में ये डाउनलोड किए गए डिवाइस का इस्तेमाल खुद के लिए रेवेन्यू जुटाने पर करते हैं। इन ऐप्स को लेकर यूजर्स को सतर्क कर दिया गया है। अगर आपके फोन में ऊपर दी गई लिस्ट में से कोई ऐपस मौजूद है तो उसे तुरंत हटा दें। इसे भी पढ़ें: अब 47 चाइनीज ऐप्स पर लगा बैन, PUGB समेत 250 से ज्यादा Apps पर भी लटकी तलवार, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन आर्मी ने बैन किए ये ऐप्स

हाल ही में भारतीय सेना ने कथित तौर पर अपने कर्मियों के लिए Facebook, Instagram, Truecaller, और PUBG सहित 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स से सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। हाल ही में सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। लेकिन, आर्मी द्वारा बैन की गई ऐप्स की लिस्ट थोड़ी और लंबी है और इसमें पॉपुलर ऐप जैसे फेसबुुक, इंस्टाग्राम व डेटिंग ऐप टिंडर भी शामिल है।