21 मई को लॉन्च होगा 8000mAh battery और 200MP कैमरा वाला 5G फोन Xiaomi 17 Max

Join Us icon

शाओमी ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह अपनी होम मार्केट चाइना में नया स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि शाओमी 17 मैक्स 21 मई को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल फोन चीन में लॉन्च किया जाएगा जो बाद ही भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। अपकमिंग फोन लॉन्च डेट के साथ ही Xiaomi 17 Max की बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और स्क्रीन का खुलासा भी कर दिया गया है।

Xiaomi 17 Max 21 मई को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से यह नया शाओमी फोन टेक मंच पर दस्तक देगा। फोन लॉन्च ईवेंट चीन में शाम के 7 बजे शुरू होगा। यह टाइम भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। शाओमी चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट और ब्रांड के वेईबो पेज पर शाओमी 17 मैक्स लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस लॉन्च ईवेंट में Xiaomi Band 10 Pro, Xiaomi Ear Clip और शाओमी की कार Xiaomi YU7 GT (2026) भी पेश ​की जाएगी।

शाओमी द्वारा अनाउंस किया जा चुका है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 17 मैक्स क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लैगशिप मोबाइल सीपीयू 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है वहीं AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System भी मिलता है। इंडिया में Xiaomi 17 Ultra इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 Max में 8000mAh battery दी गई है। ब्रांड द्वारा बता दिया गया है कि यह silicon-carbon बैटरी होगी जो बड़ी कैपेसिटी के बावजूद साइज में स्लीम होगी। चार्जिंग कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि शाओमी 17 मैक्स को 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर लॉन्च किया जाएगा और साथ ही इस स्मार्टफोन में 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

शाओमी 17 मैक्स 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपर पर लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इस मोबाइल में Leica लेंस का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi 17 Max में 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो 1/1.4-इंच सेंसर होगा। इसके साथ ही 50-मेगपिक्सल ultra wide एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस मौजूद रहेगा। वहीं शाओमी 17 मैक्स में 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 17 Max 5G बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। शाओमी ने बता दिया है कि इस मोबाइल को 6.9-इंच डिस्प्ले पर लाया जाएगा। स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जो OLED पैनल पर लाई जा रही है। इसपर 2K रेजोल्यूशन और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्राप्त हो सकती है। वहीं साथ ही शाओमी 17 मैक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी देखने को मिलेगी। बहरहाल फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए 21 मई का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here