8500mAh बैटरी के साथ आ रहा Huawei Enjoy 90 Pro Max, 23 मार्च को Enjoy 90 Plus के साथ होगा चीन में लॉन्च

Join Us icon

टेक ब्रांड हुआवई अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने जा रहा है। यह चाइनीज कंपनी आने वाली 23 मार्च को अपनी होम मार्केट चीन में नई ‘एन्जॉय 90’ सीरीज पेश करने वाली है। इस सीरीज के तहत Huawei Enjoy 90 Pro Max और Huawei Enjoy 90 Plus 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों ही स्टाइलिश डिजाइन वाले प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में दस्तक देंगे।

हुआवई एन्जॉय 90 सीरीज 23 मार्च को पेश होगी। इस दिन कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से एन्जॉय 90+ और एन्जॉय 90 प्रो मैक्स दुनिया के सामने पेश किए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट चीन में दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यह टाइम इंडियन समयानुसार दोपहर के 12 बजे का होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चीन माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर यह हुआवई फोन लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा।

Huawei Enjoy 90 Pro Max की बात करें तो यह मोबाइल ब्रांड के ही Kirin 8020 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। किरीन 8020 ऑक्टा-कोर है जो 2.9गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में इस फोन को 12GB RAM और 512GB storage के टॉप वेरिएंट में उतारा जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Maliang 920C GPU देखने को मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह मोबाइल 6.84-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए कंपनी LTPS OLED पैनल पर इस्तेमाल करेगी। फोन को मार्केट में white, gold, cyan और black कलर में लाया जा सकता है।

Huawei Enjoy 90 Plus से जुड़े लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 6.7-इंच की एलसीडी स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Kirin 8000 सीरीज का ही कोई प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन पावर बैकअप के लिए 6620mAh battery सपोर्ट करेगा। बाजार में इस हुआवई फोन को white, blue और Starry Fruit कलर में लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हुआवई ब्रांड इंडियन मार्केट में एक्टिव नहीं है। अपने देश में इस कंपनी के फोन नहीं बिकते हैं। लेकिन टेक लवर्स के लिए बताते चलें कि कुछ ही महीनों पहले ही कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 7 को टक्कर देने के लिए अपना फोल्डेबल फोन Huawei Mate X7 पेश किया था। यह मोबाइल Kirin 9030 Pro 9-कोर सीपीयू पर लाया गया था जिसके साथ 12GB RAM दी गई थी।

हुआवई मेट एक्स7 में 2416 × 2210 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8-इंच की flexible OLED मेन स्क्रीन दी गई है और 6.49-इंच 3D quad-curved कवर डिस्प्ले लगी है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन Red Maple Imaging system और 100x डिजिटल ज़ूम वाला 50MP+50MP+40MP ट्रिपल रियर कैमरा लगा है और इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों डिस्प्ले पर 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए 5525mAh बैटरी के साथ 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here