24GB RAM के साथ आ गया यह पावरफुल फोन! इसका फ्रंट कैमरा छिपा है स्क्रीन के अंदर, बाहर से नहीं दिखेगा

Join Us icon
Highlights

  • यह गेमिंग फोन लिक्विड मेटल कूलिंग तकनीक से लैस है।
  • मोबाइल गेम का मजा लेने के लिए इसमें RGB फैन भी लगा है।
  • इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो बाहर से नहीं दिखता है।

गेमिंग स्मार्टफोन्स की रेस में Nubia ने एक और नया खिलाड़ी उतार दिया है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन REDMAGIC 10S Pro ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है, जो खासतौर पर हार्डकोर मोबाइल गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। Snapdragon 8 Gen 3 Elite Edition प्रोसेसर और स्पेशल Red Core R3 Pro गेमिंग चिप से लैस यह फोन अभी इंडिया तो नहीं आएगा, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

REDMAGIC 10S Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.85″ 144Hz Q9+ OLED Display
  • 24GB RAM + 1TB Storage
  • Snapdragon 8 Elite Leading Edition
  • 16MP Under-Display Front Camera
  • 50MP+50+2MP Rear Camera
  • 7,050mAh Battery
  • 80W Fast Charging

डिस्प्ले

फोन में 6.85 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें BOE का Q9+ पैनल इस्तेमाल हुआ है, जो 10-बिट कलर, 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। टच सैंपलिंग रेट 960Hz तक है, जिससे रेसिंग और शूटर गेम्स में तेजी से रिस्पॉन्स मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले में DC डिमिंग और 2592Hz PWM डिमिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।

परफॉर्मेंस

REDMAGIC 10S Pro में Qualcomm का लेटेस्ट 3nm Snapdragon 8 Elite Leading Edition चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.47GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU है और परफॉर्मेंस को और शार्प बनाने के लिए Red Core R3 Pro गेमिंग चिप भी जोड़ी गई है। फोन Android 15 पर रन करता है, जिसमें कस्टम REDMAGIC OS 10.5 मिलता है। रैम ऑप्शन 12GB से लेकर 24GB LPDDR5T RAM और 256GB से 1TB UFS 4.1 Pro स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा

गेमिंग फोन होते हुए भी कैमरा को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। रियर साइड पर 50MP का OIS वाला प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OmniVision का OV50E40 सेंसर है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे डिजाइन में कोई नॉच या पंच-होल नहीं दिखता।

बैटरी

पावर की बात करें तो फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लंबी गेमिंग सेशन को बिना इंटरप्शन के संभालने में सक्षम है।

REDMAGIC 10S Pro फीचर्स

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर
  • 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल 1115K स्पीकर्स, DTS:X Ultra, तीन माइक्रोफोन, डुअल X-एक्सिस लाइनियर मोटर्स
  • 5G SA/NSA, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 Gen 2, NFC
  • 10-लेयर ICE-X कूलिंग सिस्टम जिसमें लिक्विड मेटल 2.0 दिया गया है, जो सीधे CPU को कवर करता है और टेम्परेचर को 5 डिग्री तक घटाता है।
  • इसमें 12,000mm² वेपर चेंबर, ग्रेफीन व कॉपर लेयर और 23,000 RPM का हाई-स्पीड टर्बोफैन भी दिया गया है, जिसकी आवाज़ महज़ 4dB है।
  • फैन में 15 कलर RGB कस्टमाइजेशन, 520Hz गेमिंग शोल्डर की और मल्टी-फंक्शन NFC जैसे गेमिंग फीचर्स भी मौजूद हैं।

REDMAGIC 10S Pro प्राइस

जैसा कि हमने पहले ही बताया यह रेडमैजिक 10एस प्रो स्मार्टफोन अभी इंडिया में उपलब्ध नहीं होगा। ग्लोबल मार्केट में इसकी ओपन सेल 18 जून से शुरू होगी। ग्लोबल प्राइस की बात करे तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट का रेट 699 डॉलर (लगभग ₹60,025) है।

इसी तरह फोन 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 848 डॉलर यानी तकरीबन 72,820 रुपये रखी गई है। वहीं फोन का सबसे बड़ा और ताकतवर 24GB+1TB टॉप-एंड मॉडल 999 डॉलर में लॉन्च हुआ है। यह रेट 85,790 रुपये के करीब है। फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here