कल लॉन्च होगा शानदार देसी स्मार्टफोन Micromax In 2c, इन फीचर्स के साथ देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर!

Join Us icon

माइक्रोमैक्स को लेकर पिछले हफ्ते ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जो बेहद जल्द इंडिया में Micromax In 2c नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि माइक्रोमैक्स इन 2सी स्मार्टफोन कल या​नी 26 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि Micromax In 2c की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगा।

Micromax In 2c का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया है। इस पेज पर फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। यहां हम फोन लुक की बात करें तो माइक्रोमैक्स इन 2सी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस होंगे लेकिन नीचे हल्का चिन पार्ट दिया जाएगा। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर उपरी बाई ओर स्क्वॉयर शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप फिट किया गया है। रियर पैनल सपाट है तथा नीचे की ओर Micromax की ब्रांडिंग दी गई है।

Micromax In 2c की स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट पेज के जरिये इस बात का खुलासा हो गया है कि यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का होगा। लिस्टिंग पेज में स्क्रीन साइज 6.52 इंच बताया गया है जो एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। वहीं माइक्रोमैक्स इन 2सी की डिसप्ले 420निट्स ब्राइटनेस तथा फोन डिसप्ले 16.7एम कलर फीचर से लैस होगी।

26 april Micromax In 2c india launch price specifications leaked

Micromax In 2c स्मार्टफोन भारतीय बाजार में UNISOC T610 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी का दावा है कि इस चिप प्रोसेसर के साथ 30 प्रतिशत अधिक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलेगी। माइक्रोमैक्स इन 2सी को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो यह फोन फुल चार्ज में 16 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटे का टॉकटाईम मिलेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कल तक का इंतजार और करना होगा। उम्मीद की जा सकती है कि Micromax In 2c का दाम 10,000 रुपये से कम हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here