Vivo का नया फोन आ रहा है इंडिया, X200T 5G 27 जनवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

वीवो अपने फैंस के लिए एक नया प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लेकर आ रही है। यह मोबाइल कंपनी की ‘एक्स’ सीरीज में जोड़ा जाएगा जो Vivo X200T नाम के साथ लॉन्च होगा। दिसंबर 2025 में ब्रांड के दो फ्लैगशिप फोन Vivo X300 और X300 Pro इंडियन मार्केट में उतारे जा चुके हैं और नया वीवो एक्स200टी 27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह ‘एक्स200’ सीरीज में आने वाला चौथा मॉडल बनेगा जिसकी लीक कीमत और अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स सहित लॉन्च डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो कंपनी आने वाली 27 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन X200T 5G इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। इस दिन दोपहर के 12 बजे मोबाइल की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स सहित इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल जानकारी दी जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर वीवो एक्स200टी की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जो दर्शाती है कि Vivo X200T इसी शॉपिंग साइट पर बिकेगा।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि बीते सप्ताह ही Vivo X200T प्राइस लीक हो चुका है। इंटरनेट पर सामने आया था कि यह मोबाइल दो वेरिएंट्स में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB Storage का प्राइस 69,999 रुपये बताया गया है। बताते चलें कि इससे पहले कंपनी Vivo X200, X200 FE और Vivo X200 Pro भारतीय बाजार में उतार चुकी है जिनकी डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो एक्स200टी 5जी फोन इंडिया में MediaTek Dimensity 9400+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में वीवो अपने नए स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage तकनीक के साथ पेश कर सकती है।

Vivo X200s

Vivo X200T को 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर चाइनीज मॉडल एक्स200एस के लिहाज से देखें तो उस फोन में OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन लगाई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यही फीचर्स अपकमिंग एक्स200टी में भी मिल सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स200टी को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वीवो के इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 लेंस और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X200T 32MP फ्रंट कैमरा पर लॉन्च हो सकता है।

vivo-x200t-india-launch-flipkart-microsite-expected-specs-price

पावर बैकअप के लिए Vivo X200T को 6,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। यह अपकमिंग वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

vivo X200T Price
Rs. 59,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here