
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने खुलासा कर दिया है कि वह आने वाली 29 अप्रैल को अपनी होम मार्केट चीन में नया मोबाइल फोन Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। यह एक मिडबजट स्मार्टफोन होगा जो Redmi Note 12 Pro 5G फोन के छोटे वर्ज़न के रूप में मार्केट में एंट्री ले सकता है।
रेडमी नोट 12आर प्रो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी ने हालांकि अभी अपने आगामी स्मार्टफोन के सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन सामने आए टीज़र व लीक्स के अनुसार यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारतीय बाजार में बिक रहे Redmi Note 12 5G में भी यही चिपसेट दिया गया है।
Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जिसके साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दी जाएगी। हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि इस मोबाइल के एक से अधिक रैम वेरिएंट बाजार में लॉन्च किए जा सकते हैं जिनमें 8जीबी रैम भी देखने को मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए नोट 12आर प्रो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन में ओएलईडी पैनल पर बनी लार्ज स्क्रीन दी जा सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं टीज़र में इस फोन के Gold, Black और White कलर वेरिएंट सामने आए हैं।
रेडमी नोट 12 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: Redmi Note 12 5G फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है
प्रोसेसर: इसमें 6एनएम आर्किटेक्चर पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।
रियर कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है।
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 12 5जी फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।











