
Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर फोन की ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है। ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये खुलासा किया है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट 29 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी अपने नए मोबाइल को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी जो बाद में भारतीय बाजार में लाया जाएगा। यह फोन (3ए) सीरीज का तीसरा मॉडल बनने जा रहा है। इस अपकमिंग ट्रांसपेरेंट फोन की लॉन्च डिटेल और इससे जुड़ी अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
नथिंग ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि वह आने वाली 29 अक्टूबर को Nothing Phone (3a) Lite ग्लोबली लॉन्च करेगी। ईवेंट इंग्लैड में 29 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे शुरू होगा जिसे मंच से फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। यह समय इंडिया में शाम के 6 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नथिंग फोन (3ए) लाइट लॉन्च की लाइव अपडेट पाई जा सकती है। नथिंग फोन लॉन्च को अपने मोबाइल पर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Phone (3a) Lite. 29.10. 13.00 GMT.
Light up the everyday. pic.twitter.com/VVNclQ6mEl
— Nothing (@nothing) October 27, 2025
Nothing Phone (3a) Lite डिजाइन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला है कि इस मोबाइल के बैक पैनल पर LED light लगाई जाएगी। टीज़र में सिर्फ सिंगल लाइट ही नजर आ रही है जो नोटिफिकेशन इंडिकेटर हो सकती है। पहले वाले मॉडल्स की तरह इस नथिंग फोन के पेंच भी बाहर से ही दिखाई दे जाएंगे। Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro की तरह glyph light interface मिलेगा या नहीं, इसपर अभी संदेह है।
नथिंग फोन (3ए) लाइट हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ था। यहां मोबाइल के मदरबोर्ड सेक्शन में Galaxian कोडनेम लिखा गया था जिसे MediaTek Dimensity 7300 माना जा रहा है। इस फोन सीपीयू की क्लॉक स्पीड 2.00GHz से लेकर 2.50GHz तक जाती है। गीकबेंच पर इस अपकमिंग नथिंग फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया था। वहीं अन्य लिस्टिंग Mali-G615 MC2 GPU दिए जाने की जानकारी भी सामने आई थी।
खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से Nothing Phone (3a) Lite इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमारा अनुमान है कि 29 अक्टूबर को ग्लोबल लॉन्च होने के बाद यह मोबाइल नवंबर के शुरुआती दिनों में ही भारतीय बाजार में अनाउंस किया जा सकता है। वहीं कीमत कीमत बात करें तो नथिंग फोन (3ए) लाइट का प्राइस 20 हजार रुपये से कम रखा जा सकता है। अनुमान है कि Phone (3a) Lite का रेट 18,999 रुपये से शुरू होगा।
याद दिला दें कि Nothing Phone (3a) को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Nothing Phone (3a) Pro को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। वहीं Phone (3a) Lite की प्राइस रेंज के हिसाब से देखें तो इस बजट में पहले से मौजूद Realme Narzo 80 Pro, iQOO Z10R, और Redmi Note 14 जैसे फोन इसे चुनौती दे सकते हैं।













