Online Gaming की लत ने ली 3 बहनों की जान! Korean टास्क गेम के चलते किया सुसाइड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/korean-love-game.jpg

मोबाइल गेम की लत इंसान के दिमाग पर किस कदर हावी हो सकती है, इनका दिल दहला देने वाली उदाहरण गाजियाबाद से सामने आया है। 3 मासूम बच्चियों ने Online Gaming की लत के चलते अपनी जान दे दी है। ये तीनों ही बहनों थी और मिलकर किसी टास्क बेस्ड कोरियन गेम को खेलती थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसी कोरियन गेम के चलते तीनों बच्चियों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूद पर आत्महत्या की है।

यह हैरान कर देने वाली खबर गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में मौजूद भारत सिटी सोसायटी से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां तीन बहनें रहती थी जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी। पुलिस के मुताबिक किसी ऐप या गेम का स्पष्ट नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन कुछ खबरों के अनुसार ये तीनों बहनें ‘Korean Love Game’ नामक एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम खेलती थी। बताया जा रहा है कि इस गेम में “50 दिन-50 टास्क” का कॉन्सेप्ट रखा गया था जिसमें हर दिन नया नया टॉस्क मिलता था।

तीनों बहनों काफी समय से यह गेम खेल रही थी और गेम के 50वें टास्क यानी आखिरी टास्क को पूरा करने के​ लिए इन्होंने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानिय पुलिस अभी इस मामले की तहकीकात कर रही है। इस सनसनीखेज सुसाइड की वजह ऑनलाइन गेम की लत ही मानी जा रही है जिसकी वजह से इन नाबालिक बच्चियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आत्महत्या कर ली।

डीसीपी निमिष पाटिल और एसीपी अतुल कुमार ने बच्चियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और अब उस लिंक की तलाश की जा रही है जहां से बच्चों को इस ‘कोरियन लवर’ गेम की जानकारी मिली। साथ ही “कंट्रोलर” यानी उस व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है जिसने बच्चों को यह गेम खेलने या फिर टास्क पूरा करने के लिए उकसाया। बहरहाल अभी इस खौफनाक केस की तफ्तीश जारी है।

Korean love Game क्या है?

कोरियन लव ऑनलाइन गेम को ‘We Are Not Indians, We Are Koreans’ भी कहा जाता है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलाया जाता है। इस गेम में वर्चुअल लवर या पार्टनर चुना जाता है जो खुद को कोरियन लड़का या लड़की बताता है। शुरुआत नॉर्मल बातचीत से होती है जिसमें दोस्ती और प्यार से जुड़ी कन्वर्सेशन की जाती है। चैटिंग बढ़ने के साथ-साथ गेम पार्टनर को कुछ आसान टास्क या काम करने को कहा जाता है।

इन टास्क में कुछ लव लाइन्स लिखना या फोटो भेजने जैसे काम शामिल होते हैं। बाद में धीरे-धीरे ये Game Task पर्सनल और खतरनाक होते जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है​ कि गेम में आगे बढ़ने के लिए इस टॉस्क को पूरा करना जरूरी होता है और अगर कोई प्लेयर निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें धमकियां भी दे दी जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चों पर मानसिक दबाव भी पड़ने लगता है।

इंडियन यूथ खासतौर पर छोटे टीनएजर बच्चे इन दिनों कोरियन कल्चर, K-Pop और K-Drama के फैन बनते जा रहे हैं। ऐसे में ये कोरियन कल्चर इंस्पायर्ड गेम आसानी से टीनएजर्स को अपना टारगेट बना लेते हैं। नादान बच्चे खुद को कोरियन लवर मानने लग जाते हैं और गेम में मौजूद दूसरे शख्स से भी कोई प्रिंस या प्रिंसेस समझ लेते हैं। कुल मिलाकर Korean कल्चर वाली सोच इंडियन बच्चों को ख्याली दुनिया में धकेल रही है जिसका बुरा असर भी सामने आ रहा है।

3 बहनों का एक साथ सुसाइड करना भी ऐसे ही कोरियन कल्चर के प्रति दीवानगी को दर्शाता है। हो सकता है गेमिंग की लत में पड़ी इन बच्चियों को आखिरी टास्क छत से कूदने का ही दिया गया हो। याद दिला दें कि तकरीबन एक दशक पहले Blue Whale गेम भी अपने ऐसे ही खतरनाक पैटर्न के चलते सुर्खियों में आया था जिसमें गेमर्स को टास्क के नाम पर खुद को नुकसान पहुचाने के लिए कहा जाता था।