
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती है। इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को अगर प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज के साथ मिलाया जाए तो अक्सर BSNL का पल्ला ही भारी पड़ता है। इसी को देखते हुए हम आपको आज बीएसएनएल के एक ऐसे पॉकेट फ्रेंडली प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो कि पूरे 30 दिन की वैधता के साथ आता है। वहीं, रिचार्ज में डाटा और कॉलिंग का लाभ भी यूजर्स को मिलता है। आइए जानते हैं BSNL 30 Days वाले रिचार्ज प्लान की फुल डीटेल, जिसके बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि यह रिचार्ज प्राइवेट कंपनियों की नाक में दम करने लायक है या नही।
प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम
बीएसएनएल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह BSNL FRC/PV Rs 199 Recharge Plan है। यह रिचार्ज नए और साथ ही MNP पोर्ट-इन ग्राहक इस चुन सकते हैं। BSNL के इस 199 रुपये के रिचार्ज के सबसे बड़े फायदे की बात करें तो इसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको 30 दिन तक किसी और रिचार्ज को करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे भी पढ़ें: 12 महीने चलने वाला BSNL का सबसे सस्ता Recharge, भर-भर कर मिलता है डाटा और कॉलिंग
60जीबी डाटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग
BSNL के 199 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं, रिचार्ज में 30 दिन की वैधता मिलती है। इस हिसाब से यूजर्स को प्लान में कुल 60जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को लोकल व STD के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स को रिचार्ज में डेली 100 SMS का लाभ मिलेगा।
BSNL 4G लॉन्च डेट
गौरतलब है कि BSNL 4G लॉन्च को लेकर काफी समय से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, हाल ही में एक यूजर के ट्विट का रिप्लाई करते हुए कंपनी ने खुद 4G लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी दी है। दरअसल, बीएसएनएल इंडिया को टैग करके एक यूजर ने ट्विटर पर जानकारी मांगी कि 4जी कब लॉन्च होगा। इसके जवाब में बीएसएनएल रिप्लाई कर बताया कि फरवरी-मार्च 2023 तक बीएसएनएल 4G शुरू होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL बंद करने वाला है अपना 75 दिन वैलिडिटी वाला प्लान, जानें लास्ट डेट
Note: यह प्लान फिलाहल राजस्थान सर्किल के लिए उपलब्ध है। वहीं, अगर आप दूसरे सर्किल में बीसएनएल नंबर यूज कर रहे हैं तो इस प्लान को रिचार्ज कराने से पहले कस्टमर केयर पर कन्फर्म कर लें कि रिचार्ज आपके सर्किल में वैध होगा या नहीं।












