8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर आया 3000 का डिस्काउंट! realme 16T हुआ सस्ता

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/realme-16t-5g-india-launch-price-.jpg

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो रियलमी कंपनी अपने मोबाइल पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ब्रांड की ओर से 8000mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM वाले 5G फोन realme 16T पर ऑफर लाया गया है जिसके तहत इस स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और डील की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 16T 5G फोन पर डिस्काउंट

यह रियलमी 5जी फोन 3000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सबसे पहले मोबाइल के प्राइस की बात करें तो इसके 6GB RAM + 128GB Storage वाले बे​स वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये है जिसे 3,000 रुपये की छूट के साथ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 3 हजार रुपये का डिस्काउंट 8GB RAM वाले फोन मॉडल्स पर भी मिलेगा।

realme 16T 5G फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट 34,999 रुपये है। 3,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इन दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स को क्रमश: 28,999 रुपये और 31,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो 31 जुलाई तक ही चलेगा।

देखा जाए तो ऑफर में फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 8GB RAM वाला 5G मॉडल स्मार्टफोन के 6GB RAM वेरिएंट के लॉन्च प्राइस से भी सस्ता पड़ रहा है। वहीं 128जीबी के रेट पर 256जीबी मेमोरी वाला फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। गौरतलब है कि यह 3,000 रुपये की छूट क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर ही प्राप्त होगी। वहीं अगर आप फुल पेमेंट करे फोन खरीदना चाहते हैं तो कंपनी मोबाइल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगी।

realme 16T 5G की स्पेसिफिकेशन्स

realme 16T 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6एमएन फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 6,33,631 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm² VC Cooling सिस्टम दिया गया है।

रियलमी 16​टी 5जी फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए realme 16T 5G फोन में तगड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है जो 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिग में यह रियलमी 5जी फोन 17 घंटे, 41 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 16T में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।