3,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ आया realme P1 5G फोन, 8GB RAM का भी रेट हुआ 15 हजार से कम!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-p1-5g-phone-offer.jpg

रियलमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी नई ‘पी सीरीज’ की शुरुआत करते हुए realme P1 5G फोन लॉन्च किया था। यह 5जी मोबाइल मिडबजट में आया था जिसे अब 3 हजार की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से स्पेशल ऑफर चलाया गया है जिसमें रियलमी पी1 5जी को लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है।

रियलमी 5जी फोन पर ऑफर

realme P1 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर इफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Memory ₹15,999 ₹3,000 ₹12,999
8GB RAM + 128GB Memory ₹16,999 ₹3,000 ₹13,999
realme P1 Price
Rs. 13,999
Go To Store
See All Prices

realme P1 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : रियलमी पी1 5जी फोन में 2412 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट व 600निट्स ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : रियलमी पी1 मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी68 जीपीयू मौजूद है।

ओएस : रियलमी पी1 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई 5.0 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी अपने इस फोन को 4 जेनरेशन Android Software update तथा 3 साल की security update के साथ लेकर आई है।

मेमोरी : realme P1 5G फोन RAM UFS3.1 + LPDDR4X Storage तकनीक पर काम करता है। यह मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फोन की फिजिकल रैम के साथ के मिलकर इसे 16जीबी तक बढ़ा देती है। फोन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इस फोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : realme P1 5G फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 28 मिनट में ही 0 से 50% चार्ज तथा 65 मिनट में 100 प्रतिशत फुल चार्ज हो सकती है। इस फोन में OTG reverse charging भी मिलती है।

See Full Specs