3000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा 144Hz AMOLED स्क्रीन और 12GB RAM वाला 5G फोन! शुरू हुई Pova 8 Pro की सेल

Tecno सब-ब्रांड पोवा ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपना नया 5जी फोन Pova 8 Pro लॉन्च किया है। यह Alive Matrix डिस्प्ले डिजाइन पर बना मोबाइल है जिसके बैक पैनल पर एनिमेशन चलते हैं और लाइट्स चमकती है। यह डिफरेंट लुक वाला स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। पहली ही सेल में टेक्नो पोवा 8 प्रो पर कंपनी 3,000 रुपये की छूट दे रही है। नया मोबाइल डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Pova 8 Pro प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो पोवा 8 प्रो 5जी फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। वहीं Pova 8 Pro का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। बाजार में इस 5जी फोन को Tundra Green, Graphite Black और Arc White कलर में लाया गया है।
Pova 8 Pro ऑफर
पोवा 8 प्रो 5जी फोन पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद फोन के 8जीबी रैम वेरिएंट को 46,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। वहीं 12जीबी रैम वेरिएंट को खरीदने पर 3 हजार रुपये की छूट के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस 51,999 रुपये पड़ेगा। यह डिस्काउंट कंपनी बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसका फायदा SBI, HDFC, Axis, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर मिलेगा।
वहीं BOB, AU, Yes Bank और Kotak Mahindra bank कार्ड से ईएमआई बनावने पर भी फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 18 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का ऑप्शन भी दे रही है जिसमें सिर्फ 2777 रुपये प्रति माह की किश्त बनेगी। Pova 8 Pro को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है।
Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोवा 8 प्रो 5जी फोन 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 7,92,798 AnTuTu Score अचीव किया है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान भी फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम लगा है।
पावर बैकअप के लिए पोवा 8 प्रो 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 10 घंटे, 40 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव किया है। यह मोबाइल 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 700C मेन सेंसर और 8MP Ultrawide एंगल लेंस लगा है। वहीं फ्रंट पर 13MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ ही Infrared सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Pova 8 Pro 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। स्क्रीन पर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। बैक पैनल पर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ कस्टमाइज़ेबल LED लाइट्स वाली Alive Matrix डिस्प्ले लगाई गई है जिसमें कई तरह के ऐनिमेशन चलाए जा सकते हैं। यह IP69K रेटिंग वाला 5जी फोन है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही इसे कीचड़, तेल व गर्म लिक्विड जैसे पदार्थों से भी बचाने में मदद करता है।