iQOO Z7 Pro 5G फोन 31 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, जानें कैसा हो सकता है प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z7 Pro इंडिया लॉन्च की जानकारी ब्रांड के सीईओ निपुण मार्या ने पिछले महीने ही दे दी थी। अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन की फोटो शेयर करते हुए इन्होंने ‘कमिंग सून’ लिखा था। वहीं आज कंपनी की ओर से फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है तथा अनाउंस कर दिया गया है आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी फोन 31 अगस्त को इंडिया में पेश होगा। इस फोन की लॉन्च डिटेल्स के साथ ही कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी लीक्ड डिटेल्स भी आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z7 Pro लॉन्च इन इंडिया
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह आने वाली 31 अगस्त को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी तथा इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन iQOO Z7 Pro इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। आईकू की ओर से अभी सिर्फ ज़ेड7 प्रो 5जी फोन की लॉन्च डेट से ही पर्दा उठाया गया है। यह फोन लॉन्च 31 अगस्त को कितने बजे होगा तथा इसका लाईव टेलीकॉस्ट कब और कहां किया जाएगा, ये जानकारियां अभी आनी बाकी है। गौरतलब है कि शॉपिंग साइट अमेजन पर भी इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है, यानी आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी की सेल इसी वेबसाइट पर होगी।
On to the next 'curve' of Questing. #iQOOZ7Pro is #ComingSoon. ?
Know more: https://t.co/tfsaIl8Jeq#StayTuned #iQOO pic.twitter.com/NUkT6qJKOu— iQOO India (@IqooInd) July 31, 2023
iQOO Z7 Pro 5G प्राइस इन इंडिया (लीक)
बीते दिनों सामने आए एक लीक में आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी फोन की कीमत की जानकारी भी दी गई थी। लीक में कहा गया था कि यह मोबाइल दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। लीक के मुताबिक बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसकी कीमत 22,990 रुपये होगी। वहीं लीक में iQOO Z7 Pro 5G के 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 24,990 रुपये बताया गया था।
iQOO Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.78″ Curved AMOLED Screen
- Qualcomm Snapdragon 782G
- 12GB RAM + 256GB storage
- 64MP Rear + 16MP Selfie Camera
- 66W fast charging
- 4,600mAh battery
स्क्रीन : इस फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
प्रोसेसर : iQOO Z7 Pro 5G एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
मैमोरी : लीक के मुताबिक नया आईकू फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश हो सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम दी जा सकती है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के तौर पर 128जीबी मैमोरी व 256जीबी मैमोरी इस फोन में दी जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए iQOO Z7 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड प्रो 5जी स्मार्टफोन में 4,600एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इस फोन में 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।