
टेक ब्रांड पोको ने पिछले सप्ताह ही जानकारी दी थी कि वह भारतीय बाजार में अपनी ‘एम’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन POCO M8 Power लेकर आ रहा है। वहीं आज कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पोको एम8 पावर 4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसे 8000mAh Battery पर लाया जा रहा है।
POCO M8 Power इंडिया लॉन्च डेट
पोको एम8 पावर लॉन्च डेट 4 अगस्त तय हुई है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि 4 अगस्त की दोपहर 12 बजे POCO M8 Power 5G फोन का प्राइस अनाउंस कर दिया जाएगा जिसके साथ सेल डेट और ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जो दर्शाता है कि पोको एम8 पावर की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। बहरहाल मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की कंफर्म डिटेल्स के लिए अभी 4 अगस्त का ही इंतजार करना होगा।
More Power, More Entertainment, More Binge.
Get ready for the #POCOM8Power. With a Massive 8000mAh Battery for up to 3 days of power and an Immersive AMOLED Display, so every stream, game and scroll feels uninterrupted.
Launching on 4th Aug | 12pm.#M8Power #PowerYourBinge pic.twitter.com/3ipbcWWjal
— POCO India (@IndiaPOCO) July 27, 2026
POCO M8 Power की बैटरी
कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि पोको एम8 पावर 5जी फोन को इंडिया में 8000mAh Battery पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल फोन नॉर्मल यूज़ में 3 दिन तक काम कर सकता है। कंपनी ने फोन के साथ ‘Power Your Binge’ टैगलाइन की इस्तेमाल किया है जिसे देखकर माना जा सकता है कि फुल बैटरी पर POCO M8 Power 5G फोन कई घंटे का ऑनलाइन सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम भी दे सकेगा।
POCO M8 Power की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
पोको एम8 पावर को AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से अभी स्क्रीन साइज तो नहीं बताया गया है लेकिन लीक्स में सामने आ रहा है कि यह मोबाइल तकरीबन 7-इंच की बड़ी स्क्रीन 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं यूजर्स को इस 5जी फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
लीक्स की मानें तो POCO M8 Power 5G को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS के लेटेस्ट वर्जन पर पेश किया जा सकता है। वहीं लीक्स में प्रोसेसिंग के मामले में इस पोको फोन को चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 17 का ही रिब्रांड वर्जन बताया जा रहा है। यानी पोको एम8 पावर में 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर करने वाला Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एम8 पावर 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसकी पुष्टि फोन की फोटो से हो गई है। इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का मेन ओआइएस सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस POCO 5G फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी है। उम्मीद है कि स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।











