
टेक्नो से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘पोवा’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Tecno Pova Neo 3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
Tecno Pova Neo 3 लिस्टिंग
- गूगल प्ले कंसोल इस फोन को टेक्नो पोवा नियो 3 नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है।
- यहां फोन में 4जीबी रैम मैमोरी दिए जाने का खुलासा किया गया है।
- लिस्टिंग में टेक्नो फोन को एंडरॉयड 13 ओएस से लैस दिखाया गया है।
- Tecno Pova Neo 3 में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आ गई है।
- इस फोन में 2x ARM Cortex-A75 (2000MHz) और 2x ARM Cortex- A55(1800MHz) प्रोसेसर मिलेगा।
- ग्राफिक्स के लिए टेक्नो पोवा नियो 3 में एआरएम माली-जी52 जीपीयू दिए जाने की जानकारी लिस्टिंग में सामने आई है।
- गूगल प्ले कंसोल में बताया गया है कि इस टेक्नो फोन में 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी जो 320डीपीआई सपोर्ट करेगी।
Tecno Pova Neo 3 लुक व डिजाईन
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में टेक्नो पोवा नियो 3 का फ्रंट लुक सामने आया है। इसमें फोन को पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन पर बना दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दी गई है। इसके तीन किनारे जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे चिन पार्ट नजर आ रहा है। फोन के दाएं पैनल वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Tecno Pova Neo 2 स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन – यह मोबाइल फोन 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
- 8 – Pova Neo 2 एंड्रॉयड 12 आधारित हाईओएस 8.6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है।
- रैम व स्टोरेज – फोन में 6जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।
- कैमरा – फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पोवा नियो 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
- बैटरी – पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।










