Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट 4 सितंबर लीक! ये बनेगा एस26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन, देखें स्पेक्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/galaxy-s26-5g-price.jpg

सैमसंग ने फरवरी महीने में अपनी फ्लैगशिप ‘एस26 सीरीज’ इंडिया में लॉन्च की थी जिसके तहत Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra आए थे। अब कंपनी इस सीरीज का फैन एडिशन Samsung Galaxy S26 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी गैलेक्सी एस26 एफई लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में इस मोबाइल की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट

लीक में सामने आया है कि सैमसंग कंपनी अगले महीने 4 सितंबर को गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन लॉन्च कर सकती है। इस दिन यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में अनविल किया जा सकता है जो बाद में भारत व अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई डिटेल्स में 4 सितंबर Samsung Galaxy S26 FE की सिंगापुर लॉन्च डेट बताई गई है। ऐसे में हो सकता है कि यह मोबाइल इंडिया में किसी और दिन अनाउंस होगा। पुख्ता डिटेल्स के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई स्मार्टफोन सीरीज का चौथा मॉडल बनकर आ रहा है। लीक में अनुमान जताया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 65 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस होगा जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB storage दी जा सकती है। वहीं टॉप वेरिएंट को 512GB स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन सैमसंग के ही Exynos 2500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि Galaxy S26 और Galaxy S26+ को Exynos 2600 प्रोसेसर पर लाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में एफई मॉडल इनसे कुछ हल्का पड़ सकता है।

leaked Image

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3x telephoto सेंसर शामिल होगा। इस फोन को कंपनी 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश कर सकती है।

लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई में 5000mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी इसे wireless फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस करेगी। चर्चा है कि यह सैमसंग फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसका बैक पैनल ग्लास का होगा।

leaked Image

Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच होल स्क्रीन बताई जा रही है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फिलहाल कंपनी की ओर से गैलेक्सी एस26 एफई से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को अभी महज एक लीक ही माना जाना चाहिए।