4000 रुपये का भारी डिस्काउंट vivo V70 5G फोन पर! 50MP Selfie कैमरा वाला फोन बिक रहा सस्ता

महंगे होते स्मार्टफोंस के बीच टेक कंपनी वीवो अपने फैंस के लिए तगड़ा तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने अपने प्रीमियम मोबाइल फोन vivo V70 पर पूरे 4000 रुपये डिस्काउंट ऑफर जारी किया है। यह तगड़ी छूट मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर मिल रही है और डील के तहत यह वीवो 5जी फोन सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। डिस्काउंट के बाद वीवो वी70 5जी फोन कितने का मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo V70 प्राइस और डिस्काउंट
सबसे पहले कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये है और मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage की कीमत 64,999 रुपये है। वीवो की ओर से इस 5जी फोन पर दिए जा रहे 4,000 रुपये डिस्काउंट के बाद 8जीबी रैम वेरिएंट को 55,999 रुपये में और 12जीबी रैम वाले फोन को 60,999 रुपये में खरीद जा सकता है।
ऑफर की डिटेल्स पर नजर डालें तो यह 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट है जो HDFC, SBI और Axis बैंक ग्राहकों को मिल रहा है। फोन खरीदते वक्त अगर आप किश्तें बनावते हैं तो यह 4 हजार का बेनिफिट मिलेगा। वहीं बैंक क्रेडिट कार्ड से एक बार में फुल पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। बताते चलें कि अमेजन से फोन खरीदने पर भी यही ऑफर मिलेगा, बस फर्क है तो सिर्फ SBI की जगह ICICI Bank Credit Card चलेगा।
डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर vivo V70 5G फोन खरीदने के लिए या फिर डील की डिटेल्स जानने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन
vivo V70 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी70 5जी फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।
Vivo V70 5G को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 1437195 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फोन में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए वीवो वी70 LPDDR5X RAM सपोर्ट करता है। वहीं फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में Zeiss lens का इस्तेमाल किया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V70 5G 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 5जी फोन में 6500mAh Battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 37 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर हासिल कर चुकी है। इस फोन में Bypass Charging तकनीक मौजूद जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करती है। मोबाइल 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। अंत में बताते चलें कि डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है।