
iQOO ने भारत मिड रेंज का नया स्मार्टफोन iQOO Z7s 5G लॉन्च कर दिया है। आइकू का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने iQOO z7 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही आइकू का लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO Z7s 5G कीमत, सेल और ऑफर्स
iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन को कलर ऑप्शन नार्वे ब्लू और पेसेफिक नाइट कलर में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।
सेल डिटेल्स की बात करें तो आइकू का यह फोन ऑनलाइन Amazon.in और iQOO.com से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ICICI बैंक और HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर बॉयर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
iQOO Z7s 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिसप्ले : iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन में 6.38-इंच का (2400×1080 पिक्सल) Full HD+ AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इसके साथ ही फोन की डिसप्ले HDR 10+, 1300 निट्स तक ब्राइटनेस, Schott Xensation ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में इन डिसप्ले फिंगर प्रिंट सेंसर मिलता है।
प्रोसेसर : आइकू का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 8nm चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस प्रोसेसर के दो कोर 2.2GHz की स्पीड और छह कोर 1.8GHz की स्पीड पर क्लॉक किए गए हैं। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619L GPU दिया गया है।
रैम और स्टोरेज : आइकू का यह फोन दो वेरिएंट में आते हैं। फोन में 8GB तक की LPDDR4x RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक का microSD कार्ड स्लॉट दिया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम : iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर रन करता है।
कैमरा : आइकू के इस फोन में 64MP रियर कैमरा दिया गया है, जो ISOCELL GW3 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। फोन में 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी : iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन मात्र 24 मिनट के चार्ज में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।
कनेक्टिविटी : इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स : आइकू का यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धूल और स्लैश से प्रोटेक्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। इस फोन में सिंगल बॉटम स्पीकर दिया गया है।










