
भारतीय टेलिकॉम मार्केट में भले ही BSNL ने अभी 4G लाइव न किया हो लेकिन प्राइवेट कंपनी के मुकाबले कम कीमत पर बेहतरीन प्लान ऑफर करती है। इस कड़ी में कंपनी ने अब अपने यूजर्स को खुश करते हुए 500 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान के साथ बोनस डाटा देने का ऐलान किया है। यह ऐलान दिवाली के मौके पर किया गया है हालांकि, फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया गया यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है। वहीं, खास बात है कि इसका फायदा देश के सभी सर्कल्स में सब्सक्राइबर्स को दिया जा रहा है।
499 रुपये के प्लान में मिल रहा एक्सट्रा डाटा
आपको बता दें कि BSNL ने सोशल मीडिय X पर अपने अकाउंट पर जानकारी दी है कि 499 रुपये के प्लान पर 3जीबी एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है। वहीं, 500 रुपये से सस्ते प्लान में मिड-टर्म वैलिडिटी मिलती है और एक बार रीचार्ज करने के बाद पूरे 75 दिनों के लिए छुट्टी हो जाती है।
हालांकि, बोनस डाटा पाने के लिए एक शर्त है और सब्सक्राइबर्स को BSNL SelfCare ऐप की मदद से रीचार्ज करना होगा। अगर आप किसी और ऐप या फिर वेब पोर्ट की मदद से रिचार्ज कर सकते हैं तो प्लान के बाकी बेनिफिट्स तो मिलेंगे लेकिन बोनस डाटा नहीं मिलेगा।
App-solutely Unbelievable!
Recharge with the #BSNLselfCareApp and get 3GB extra data on the ₹499 plan. Don’t miss out—grab the offer today!#BSNLSelfCareAppSpecial #BSNL #BSNLRecharge #DiwaliSpecial pic.twitter.com/pcf8PUjhYQ— BSNL India (@BSNLCorporate) October 30, 2024
499 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स
75 दिनों की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में 2GB डेली डाटा और रोज 100 SMS मिलते हैं। साथ ही पूरे वैलिडिटी के दौरान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का विकल्प मिल जाता है। एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर BSNL Tunes और Gameium Premium का फायदा मिलता है। यानी इस प्लान में कुल 150GB डाटा मिलता है और लंबी वैलिडिटी का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, अगर यूजर्स BSNL Selfcare ऐप की मदद से रीचार्ज करें तो 3GB बोनस डाटा दिया जा रहा है और कुल 153GB डाटा मिलेगा।
Note: जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इस प्लान पर मिल रहा है ऑफर लिमिटेड पीरियड दिवाली ऑफर के लिए ही मिल रहा है।









