सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 70 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! स्क्रीन और प्रोसेसर का हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/infinix-hot-60-5g-.jpg

इनफिनिक्स ने पिछले साल जुलाई महीने में इंडिया में अपना सस्ता 5G फोन Infinix Hot 60 लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है और जल्द ही इसमें Infinix Hot 70 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह अपकमिंग इनफिनिक्स फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है जहां रैम और प्रोसेसर सहित मोबाइल डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त हुई है।

Infinix Hot 70 को गूगल प्ले कंसोल पर X6895 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में खुलासा हो गया है कि यह मोबाइल MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि यह एक 4जी प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। अगर कंपनी इनफिनिक्स हॉट 70 को इसी चिपसेट के साथ इंडिया में लाएगी तो इसका प्राइस 8 हजार से 10 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है।

फोन लिस्टिंग में सामने आया है कि इनफिनिक्स हॉट 70 स्मार्टफोन 4GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 64GB स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोन में 720 x 1576 रेजोल्यूशन वाली HD+ स्क्रीन दिए जाने की जानकारी भी लिस्टिंग में मिली है। लगे हाथ बताते चलें कि कुछ समय पहले यह स्मार्टफोन एफसीसी पर भी लिस्ट हुआ था जहां रेटिड बैटरी कैपेसिटी 5,600mAh बताई गई थी।

Infinix Hot 60 5G फोन की बात करें तो इसे 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ता 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित XOS 15 पर काम करता है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ यूजर्स को 12GB RAM (6GB+6GB) की ताकत मिल जाएगी।

Infinix Hot 60 5G

इनफिनिक्स हॉट 60 5जी स्मार्टफोन में 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 700निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं डिवाइस को पानी की फुहारों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Infinix Note 60 Pro

लगे हाथ बताते चलें कि इनफिनिक्स कंपनी आने वाली 13 अप्रैल को इंडिया में Infinix Note 60 Pro 5G फोन लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग, 30W Wireless चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगी है।