6,500mAh बैटरी वाला Vivo T4x 5G फोन 5 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च! कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

अपडेट : Vivo T4x 5G फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है जिसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके 8GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 16,999 रुपये है। इस मोबाइल की सेल 12 मार्च से शुरू होगी तथा वीवो टी4एक्स 5जी फोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स यहां क्लिक कर देखे जा सकते हैं।

वीवो ने पिछले सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह भारत में अपनी ‘टी सीरीज’ का नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो Vivo T4x 5G नाम से लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वीवो टी4एक्स 5जी फोन 5 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन लॉन्च डिटेल व लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4x 5G लॉन्च डेट

वीवो ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह आने वाले बुधवार, 5 मार्च को एक लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से वीवो टी4एक्स 5जी फोन को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इन दिन दोपहर के 12 बजे Vivo T4x 5G प्राइस व सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार यह विवो 5जी फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Vivo T4x 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 45W 6,500mAh Battery
  • MediaTek Dimensity 7300
  • 50MP Triple Rear Camera

बैटरी : वीवो टी4एक्स 5जी फोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी यूएसपी बताई जा रही है। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक यह मोबाइल तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले वीवो टी सीरीज में कोई भी फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है।

प्रोसेसर : लीक के अनुसार Vivo T4x 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : बताया जा रहा है कि यह विवो 5जी मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ वाइड एंगल लेंस और एआई सेंसर देखने को मिल सकता है।

Vivo T4x 5G प्राइस (लीक)

वीवो टी4एक्स 5जी फोन लो बजट में लाया जाएगा। बीते दिनों लीक में सामने आया था कि Vivo T4x 5G की कीमत 15 हजार रुपये के करीब रहेगी तथा इसे 14,499 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह ऑफर प्राइस होने की उम्मीद है। वहीं लीक के मुताबिक यह वीवो का 5जी फोन Pronto Purple और Marine Blue कलर में बेचा जा सकता है।

vivo T4X Price
Rs. 16,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here