अभी ना खरीदें OnePlus 12R, जानें 5 कारण

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/oneplus-12r.jpg

वनप्लस 12आर साल 2024 के बेस्ट मिड बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में शुमार हुआ था। कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स देने वाले इस फोन को अनेकों मोबाइल्स यूजर्स ने परचेज किया था और आज भी अपने दोस्तों तो यहीं वनप्लस फोन खरीदने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हमने अपने पाठकों को कहेंगे कि अगर आप भी मूड बना रहे हैं तो OnePlus 12R को मत खरीदो! इस वनप्लस स्मार्टफोन को खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा बन सकता है। और ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसके 5 कारण आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 12R ना खरीदने के 5 कारण

OnePlus 12R को अभी ना खरीदने की सबसे बड़ी वजह है ब्रांड द्वारा पेश किया गया लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13R. नया वनप्लस 13आर ही 12आर को पीछे हटा रहा है और इसकी वजह निम्नलिखित है:

महंगा प्राइस

OnePlus 12R मोबाइल को लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13R के सामने महंगा कहा जाएगा। नया वनप्लस 13आर इंडिया में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। मजे की बात यह है कि इस वक्त वनप्लस 12आर का स्टार्टिंग प्राइस भी 42,999 रुपये ही है। वहीं सबसे बड़ा फर्क यह कि ₹42,999 में 13R का 12GB RAM मॉडल मिलता है जब्कि 12R में 8GB RAM मिलेगी। यानी समान कीमत पर वनप्लस 13आर के सामने अगर वनप्लस 12आर का विकल्प है जो इसे परचेज करने में समझदारी नहीं है।

स्लो प्रोसेसिंग

वनप्लस 12आर क्वॉलकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं नया वनप्लस 13आर Snapdragon 8 Gen 3 पर लॉन्च हुआ है। यानी समान प्राइस पर अगर आप वनप्लस 12आर खरीदते हैं तो इस फोन में अपेक्षाकृत हल्का और स्लो प्रोसेसर मिलेगा। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वनप्लस 12आर का AnTuTu Score 12,40,474 आया है जब्कि 13आर 17,09,077 एनटूटू स्कोर पाने में सफल हुआ है।

विस्तार से देखें तो स्नेपड्रैगन 8 जेन 2 के चिपसेट में 2GHz Cortex-A510 कोर, 2.8GHz Cortex-A710 कोर, 2.8GHz Cortex-A715 कोर और 3.2GHz Cortex-X3 कोर मौजूद हैं। वहीं वनप्लस 13आर के चिपसेट में 2.27GHz Cortex-A520 कोर, 2.96GHz Cortex-A720 कोर, 3.15GHz Cortex-A720 कोर और 3.3GHz Cortex-X4 कोर शामिल हैं। अंतर साफ है कि वनप्लस 13आर का प्रोसेसर अधिक फास्ट और दमदार है।

छोटी बैटरी

OnePlus 12R स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh Battery दी गई है। यह डुअल-सेल बैटरी है जो यूं तो सही काम करती है लेकिन अगर आप अभी इसी स्मार्टफोन को खरीदेंगे तो बाद में पछता सकते हैं। दरअसल नया OnePlus 13R 6,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ है। यह मोेबाइल वनप्लस 12आर के रेट में अधिक पावरफुल बैटरी देता है ऐसे में वनप्लस 12आर को परचेज करना अभी घाटे का सौदा बन सकता है।

कैमरा में कमी

अगर सवाल किया जाए कि एक समान प्राइस पर आप 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस पसंद करेंगे या 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर, तो आपका जवाब क्या होगा? यकिनन मोबाइल फोटोग्राफी के शौकिन टेलीफोटो लेंस ही चुनेंगे। वनप्लस 12आर स्मार्टफोन को इन दिनों खरीदोगे तो यही नुकसान होगा। यह मोबाइल 42 हजार की रेंज में 8MP Ultrawide एंगल लेंस के साथ 2MP Macro सेंसर देता है जब्कि नए वनप्लस 13आर में 8MP Ultrawide एंगल लेंस के साथ 50MP Telephoto सेंसर मिलेगा।

बताते चलें कि वनप्लस 12आर का मेन रियर कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जिसके लिए IMX890 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वनप्लस 13आर के मेन 50 मेगापिक्सल कैमरा में LYT700 सेंसर का यूज़ किया गया है जो बेहतर और एडवांस माना जाता है।

आर्टिफि​शियल इंटेलिजेंस

अगर मोबाइल फोन में AI फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको वनप्लस 12आर नहीं खरीदना चाहिए तथा वनप्लस 13आर की सेल शुरू होने का इंतजार करना चाहिए। कंपनी की ओर से इस नए फोन को OnePlus AI के साथ पेश किया गया है जिसकी कमी OnePlus 12R में खलेगी।

वनप्लस 13आर में Google Gemini, Circle to Search, PassScan और Magic Compose सहित Oxygen OS 15 के साथ AI Reflection Eraser, AI Unblur और AI Detail Boost जैसे फीचर्स भी मिलेंगे जब्कि वनप्लस 12आर इस एडवांस एआई फीचर्स के साथ नहीं आएगा।

OnePlus 13R की सेल इंडिया में 13 जनवरी से शुरू होगी तथा फोन के 12जीबी रैम वेरिएंट को 42,999 रुपये में और 16जीबी रैम वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस रेंज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो हमारे हिसाब से फिलहाल OnePlus 12R को छोड़ा जा सकता है ताकि अगले सप्ताह से इसी रेंज में अधिक एडवांस और पावरफुल वनप्लस 13आर को चुना जा सके।

OnePlus 12R Price
Rs. 39,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs