रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/jio-mukesh-ambani-e1480591001930.jpg

नंबर के मामले में भले ही रिलायंस जियो कई आॅपरेटरों से पीछे हो लेकिन महज एक साल में कपंनी चर्चा में सबसे ज्यादा रही है। पहले मुफ्त सर्विसेज़ और फिर बेहद ही ​कम कीमतों पर फ्री वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा देने वाली इस कंपनी ने महल 170 दिनों में 10 करोड़ उपभोक्ता जोड़कर नया कीर्तिमान बना दिया। कंपनी की वहज से ही अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी अपनी कीमतों में भारी गिरावट करनी पड़ी हैं। यही वजह है कि आज हर कोई जियो की बातें कर रहा है। परंतु आपको बता दूं कि यदि आप जियो की बातें कर रहे हैं तो ​रिलायंस जियो सर्विस से जुड़ी इन पांच बातों को जानना भी बेहद जरूरी है। कहा जा सकता है कि इन 5 बातों की जानकारी हर जियो यूजर के लिए जरूरी है।

नहीं है अनलिमिटेड कॉलिंग

जी हां, ​बेशक रिलायंस जियो की ओर से अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही है, लेकिन ऐसा पूरी तरह से सच नहीं है। जियो के प्लान्स में दी जाने वाली वॉसय कॉल को सीमित रखा गया है। जियो यूजर किसी भी पैक या प्लान पर एक दिन में ​अधिकतम 5 घंटे ही वॉयस कॉल कर सकते हैं। अर्थात् 24 घंटों में जियो नंबर से सिर्फ 5 घंटे की कॉल हो पाती है।

भारत में लॉन्च होने से पहले देखें शाओमी मी मिक्स 2 की एक झलक

डाटा खत्म होने के बाद भी चलता है इंटरनेट

​रिलायंस जियो देश का अकेला ऐसा नेटवर्क है जो इंटरनेट डाटा सिर्फ 4जी सर्विस मुहैया कराता है। कंपनी ने कम कीमत में लोगों को ढेर सारा डाटा दिया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि य​​दि आपका 4जी डाटा खत्म भी हो जाए तो भी इंटरनेट चलता रहता है। डाटा लिमिट खत्म होने पर 128केबीपीएस की स्पीड पर ही अपनी सेवाएं देती है जहां आप व्हाट्सऐप जैसी सेवाएं आराम से चला सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल

बैलेंस खत्म होने पर भी होती है कॉलिंग

जियो की यह सेवा सबसे खास कही जा सकती है। ​यदि आपका मंथली प्लान एक्सपायर कर गया है और आपने रिचार्ज नहीं किया है तो भी जियोफोन से कॉलिंग होती है। हालांकि आप किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल नहीं कर सकते लेकिन जियो टू जियो कॉल कनेक्ट होता है जो कि बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। कंपनी ग्रे पिरियड के तहत ये सेवा देती है। किसी दूसरे नेटवर्क पर यह सेवा उपलब्ध नहीं है।

फ्री एसएमएस

रिलायंस जियो की ओर वॉयस कॉल के साथ ही एसएमएस सर्विस भी मुफ्त दी रही है। लेकिन वास्तव में एसएमएस की जियो की ओर से लिमिटेड हर रखे गए हैं। जियो यूजर एक दिन में सिर्फ 100एसएमएस की कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की सेवाओं पर लगे यह प्रतिबंध भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटर अॅथारिटी ट्राई के निर्देशों के आधार पर लगाये गए हैं। वहीं जियो के अनुसार कंपनी की सर्विसेज का गलत फायदा न उठाया जाए, इसलिए कंपनी इन निर्देशों का पालन कर रही है।

हर मिनट बदल सकते हैं रिंगटोन

जैसा कि हमने पहले भी कहा कि जियो अपनी 4जी के अलावा दूसरी सेवाओं के लिए भी चर्चा में रहा है। यदि आपके पास ​जियो सिम है तो आप अपने फोन में जियो म्यूजिक डाउनलोड कर हर मिनट अपना कॉलर ट्यून बदल सकते हैं। इसके लिन आपको कोई भी शुल्क नहीं चुकाना होता। ज​बकि दूसरे आॅपरेटर्स इसके लिए अच्छा खासा चार्ज करते हैं।